राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की राष्ट्रीय सचिव मनीषा बोहत जी ने हरियाणा के जींद जिले में स्थित दिव्य किरण दिव्यांग समिति जो कि लगातार दिव्यांग बच्चों के लिए कार्य कर रही है, में मास्क बांटे। कोविड 19 जैसी महामारी जिसका अभी तक कोई इलाज नही है, ऐसी बीमारी से सुरक्षा के लिए मास्क ओर सेनिटाइजर की जरूरत पड़ती है। आज राष्ट्रीय सचिव मनीषा बोहत जी व उनकी रोहतक टीम मोन्टी, तनु, राजबाला, अनु जी ने कपड़े से बने मास्क दिव्यांग बच्चो व बुजुर्ग लोगों में बांटे। मनीषा जी की अभी पिछले महीने ही नियुक्ति हुई है लेकिन उन्होंने लगातार अपनी सक्रियता से साबित कर दिया है कि ये एक सच्ची समाज सेविका हैं और देशहित के लिए हमेशा ही आगे रहेंगी।
संगठन की चेयरपर्सन अम्बिका शर्मा जी ने राष्ट्रीय सचिव मनीषा बोहत जी व उनकी टीम के इस नेक कार्य की सराहना व धन्यवाद करते हुए कहा है कि हमे ऐसे ही सच्चे सिपाहियो की जरूरत है जो पल पल देश हित मे कार्य करते रहें।
