Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » 11 हजार स्वास्थ्य ठेका कर्मचारियों को नौकरी से निकाला तो आंदोलन करेंगे : सुभाष लाम्बा

11 हजार स्वास्थ्य ठेका कर्मचारियों को नौकरी से निकाला तो आंदोलन करेंगे : सुभाष लाम्बा

faridabadnews24By faridabadnews24July 16, 2020No Comments3 Mins Read

फरीदाबाद : सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष लांबा ने कहा है कि अगर कोरोना योद्वा कहे जाने वाले 11 हजार स्वास्थ्य ठेका कर्मचारियों को नौकरी से निकालने का प्रयास किया तो सभी विभागों के कर्मचारी तीखा आंदोलन करेंगे। उन्होने यह चेतावनी बुधवार को बीके अस्पताल में लंच टाइम में आयोजित ठेका कर्मचारियों की आम सभा को संबोधित करते हुए दी। स्वास्थ्य ठेका कर्मचारी यूनियन के जिला प्रधान सोनू सोया की अध्यक्षता में आयोजित इस सभा में सैकड़ों की संख्या में सिक्योरिटी गार्ड, सफाई कर्मचारी, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी,वार्ड सर्वेंट, प्लंबर, इलेक्ट्रिशियन, लिफ्ट मैन, कंप्यूटर आपरेटर, धोबी,माली आदि ने भाग लिया। आम सभा को संबोधित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष लांबा ने ठेकेदारों को बीच से हटकर ठेका कर्मचारियों को सीधा विभाग के पे – रोल पर लेने,समान काम के लिए समान वेतन देने और सेवा सुरक्षा प्रदान करने और सभी ठेका कर्मियों को 50 लाख रुपए एक्स ग्रेसिया बीमा योजना में शामिल करने आदि मांगों को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि सरकार के निर्देश पर विभाग बर्षो से कार्यरत 11 ठेका कर्मचारियों को 30 सितंबर को नौकरी से हटाने का फैसला कर चुका है। जो अनुचित एवं निंदनीय है।

उन्होंने कहा कि एक तरफ इन फ्रंटलाइन योद्वाओं की हौसला अफजाई के लिए थालियां व तालियां बजाकर और बत्ती बंद कर दीये चलाने तथा हैलीकॉप्टर से फूलों की बरसात करने का ढोंग किया जा रहा है और दुसरी तरफ इन योद्वाओं को नोकरी से निकालने का षड्यंत्र रचा जा रहा है। उन्होंने दो टूक कहा कि अगर इन ठेका कर्मचारियों को नौकरी से निकाला गया तो सरकार को कर्मचारियों के तीखे विरोध का सामना करना पड़ेगा। आम सभा में सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला सचिव बलबीर सिंह बालगुहेर,खंड प्रधान करतार सिंह,सकसं के नेता विजय चावला,रधुबीर चौटाला,नगर निगम सफाई कर्मचारी यूनियन के नेता श्रीनंद ढकोलियां, दर्शन सोया आदि उपस्थित थे।

आम सभा में सर्व सम्मति से नयी जिला कमेटी का हुआ चुनाव
सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रधान सुभाष लांबा व जिला सचिव बलबीर सिंह बालगुहेर की देखरेख में सर्व सम्मति से स्वास्थ्य ठेका कर्मचारी यूनियन हरियाणा का चुनाव संपन्न हुआ। जिसमें सोनू सोया को जिला प्रधान व श्रीमती किरण सिंह को जिला सचिव चुना गया। इसके अलावा शिश पाल को उप प्रधान, रविन्द्र को कोषाध्यक्ष, नीरज व मोनू को संगठन सचिव,साजिद अहमद व सन्नी को सह सचिव और कर्ण, राजेश व रविन्द्र को जिला कमेटी का सदस्य चुना गया। चुने हुए पदाधिकारियों को प्रदेशाध्यक्ष सुभाष लांबा ने पद एवं जिम्मेदारी की शपथ दिलाई।
faridabadnews24 If 11 thousand health contract workers are fired they will agitate: Subhash Lamba
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

निगम को सख्त कार्रवाई के आदेश, फरीदाबाद में बिना नक्शे बनी चौथी मंजिलों पर चलेगा बुलडोजर

July 14, 2026

फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र की बसंतपुर कॉलोनी में, पति ने ससुर के सामने ब्लेड से काटा पत्नी का गला, हालत नाजुक

July 14, 2026

महिलाओं ने JE का कॉलर पकड़ हाथापाई की, कहा- गलत तरीके से छुआ, 4 दिन से बिजली न आने पर सड़क पर बैठी थीं

July 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.