Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » चेयरमैन व निदेशकों के ठिकानों पर सीबीआइ की तलाशी एसआरएस के

चेयरमैन व निदेशकों के ठिकानों पर सीबीआइ की तलाशी एसआरएस के

faridabadnews24By faridabadnews24July 17, 2020No Comments2 Mins Read

फरीदाबाद : रियल एस्टेट, ज्वैलरी, सिनेमा सहित कई अन्य कारोबार से जुड़ी एसआरएस ग्रुप ऑफ कंपनीज के चेयरमैन अनिल जिदल व निदेशकों के दिल्ली- फरीदाबाद में 19 ठिकानों पर बृहस्पतिवार को सीबीआइ की टीमों ने तलाशी ली। सीबीआइ ने केनरा बैंक की शिकायत पर एसआरएस ग्रुप व उसके निदेशकों के खिलाफ 135.15 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। इसी मुकदमे की जांच के सिलसिले में सीबीआइ की टीमें फरीदाबाद में सेक्टर-30 स्थित एसआरएस टावर, सेक्टर-12 स्थित एसआरएस मॉल, सेक्टर-65, सेक्टर-11, सेक्टर-9 और सेक्टर-15 में निदेशकों के ठिकानों पर पहुंची। सीबीआइ ने निदेशकों के पारिवारिक सदस्यों से पूछताछ की। प्रत्येक स्थान पर किसी एक प्रमुख व्यक्ति के बयान कलमबद्ध किए। कुछ दस्तावेज भी टीमें साथ लेकर गई हैं।

एसआरएस ग्रुप के खिलाफ एसआरएस पीड़ित मंच के सदस्य चार्टर्ड अकाउंटेंट सतीश मित्तल ने बताया कि केनरा बैंक ने ग्रुप के एसआरएस रॉयल हिल्स प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए 135.15 करोड़ रुपये का ऋण दिया था। निदेशकों ने केनरा बैंक को धोखे में रखकर इसी प्रोजेक्ट पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से पहले ही ऋण ले लिया था। ऋण एनपीए (नॉन प्रॉफिट एसेट) होने के बाद केनरा बैंक ने एसआरएस के चेयरमैन व निदेशकों के खिलाफ सीबीआइ को शिकायत दी थी। जिस पर बृहस्पतिवार को सीबीआइ ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। साल 2018 से जेल में हैं एसआरएस का चेयरमैन व निदेशक

एसआरएस कंपनी के चेयरमैन अनिल जिदल व निदेशकों राजेश सिगला, नानकचंद तायल, बिशन बंसल, विनोद जिदल पर मोटे मुनाफे का लालच देकर करोड़ों रुपये ठगने व घोटाले के आरोप हैं। स्थानीय पुलिस ने साल 2018 में निवेशकों की शिकायत आरोपितों के खिलाफ 100 से अधिक मुकदमे दर्ज कर आरोपितों को गिरफ्तार किया था। कुछ आरोपित तभी से जेल में हैं। स्थानीय पुलिस दर्ज मामलों की जांच कर रही है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) मनी लॉड्रिंग व आयकर विभाग अज्ञात स्त्रोतों से आय मामले में जांच कर रहे हैं।

CBI searches SRS at the bases of chairman and directors faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

निगम को सख्त कार्रवाई के आदेश, फरीदाबाद में बिना नक्शे बनी चौथी मंजिलों पर चलेगा बुलडोजर

July 14, 2026

फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र की बसंतपुर कॉलोनी में, पति ने ससुर के सामने ब्लेड से काटा पत्नी का गला, हालत नाजुक

July 14, 2026

महिलाओं ने JE का कॉलर पकड़ हाथापाई की, कहा- गलत तरीके से छुआ, 4 दिन से बिजली न आने पर सड़क पर बैठी थीं

July 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.