फरीदाबाद : हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं फरीदाबाद के पूर्व विधायक आनंद कौशिक के भाई बलजीत कौशिक ने सीबीएसई बोर्ड की बारहवीं कक्षा के कॉमर्स संकाय में फरीदाबाद जिले सर्वाधिक अंक लेने वाले विद्या मंदिर स्कूल, सैक्टर-15 की चरणजीत कौर के एनआईटी एनएच 5 स्थित निवास स्थान पर जाकर उन्हें बधाई दी।
इस अवसर पर उनकी माता उषा भाटिया को भी बेटी की इस स्वर्णिम सफलता पर बधाई दी। इस अवसर पर ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस के जिलाध्यक्ष डॉक्टर सौरभ शर्मा, एल.एन. मित्तल, स्कूल प्रबंधन समिति के दिलीप भारती, राजन कौशिक, बबलू चौधरी ने भी चरणजीत कौर को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर श्री बलजीत कौशिक ने कहा लड़कियों ने हमेशा की तरह इस बार भी फरीदाबाद का नाम रोशन किया है। हमें अपनी बेटियों पर गर्व है।
