फरीदाबाद : ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण फरीदाबाद पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए प्रयासरत है लोगो को पर्यावरण के रखरखाव के बारे मे जागरूक किया जा रहा है जिसमे माननीय श्री दीपक गुप्ता ज़िला एवं सत्र न्यायाधीश फरीदाबाद व श्री मंगलेश कुमार चौबे सीजेएम एंवम सचिव ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण फरीदाबाद के द्वारा विशेष योगदान दिया जा रहा है व समस्त पैनल अधिवक्ताओ की टीम व एनजीओ पोधारोपड करने मे अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए आज दिनांक 18 जुलाई 2020 को श्री मंगलेश कुमार चौबे माननीय मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी व सचिव ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण फरीदाबाद ने ग्राम पनहेड़ा खुर्द मे पोधारोपड किया व कई फलदार वृक्ष अपने हाथों से लगाये इस कार्य को युवा आगाज़ संगठन मुहिम सांसे के तहत आयोजित किया गया व लगभग 100 पेड़ लगाए गए इस मौके पर श्री मंगलेश कुमार चौबे ने पर्यावरण बचाने का संदेश दिया व कहा कि यदि पेड़ हैं
तो मनुष्य का जीवन सुरक्षित है व पर्यावरण सुरक्षित रहेगा तो सभी प्रकार की बीमारियों से बचा जा सकता है सांसे मुहिम के संयोजक जसवंत पवार ने कहा कि इस समय देश के मौजूदा हालात व वैश्विक महामारी कोविड 19 को मद्देनजर रखते हुए ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाएं व इस समय सभी लोग स्वच्छता बनाये रखें सार्वजनिक रूप से गंदगी ना फैलाएं इस अवसर पर पैनल अधिवक्ता श्री निबरास अहमद ने विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा मुफ्त कानूनी सेवा एवम सहायता के बारे मे विस्तार रूप से जानकारी दी व संविधानिक कर्तव्यों के बारे मे बताया इस अवसर पर युवा आगाज़ मुहिम सांसे के संयोजक जसवंत पंवार मोहम्मद इमरान एडवोकेट बिजेन्दर शर्मा पूर्व चेयरमैन हेमंत राजपूत हिमांशु भट्ट धवन शर्मा और पारस व काफी ग्रामीण वासी शामिल रहे और अपना पूरा योगदान दिया व सभी लोगो ने श्री मंगलेश कुमार चौबे सीजेएम ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण फरीदाबाद का धन्यावाद किया I
