फरीदाबाद : राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की चेयरपर्सन अम्बिका शर्मा के प्रकल्प गौमाता की सेवा के क्रम मे आज तारीख 20-7-2020 को श्रावण मास की अमावस्या है ! जिसे हरियाली अमावस्या भी कहते हैं ! वह भी सोमवती होने के कारण इसका महत्व और भी बढ जाता है ! आज शनि महाराज का जन्मदिन भी है ! जो न्याय के देवता कहे जाते हैं! इसलिए राष्ट्रीय महिला जागृति मंच सीकर की टीम व सहयोगी भामाशाहों द्वारा एक बार फ़िर श्री करणी माता गौशाला, चेलासी – सीकर, में गौसेवा करने का अवसर मिला ! जिसमें 1ट्रोली हरा चारा व 51 किलो गुड़ गायों को खिलाकर गौमाता का आशीर्वाद लिया गया ! जिलाध्यक्ष हेमलता मिश्रा ने कहा, सोमवती अमावस्या के दिन गौमाता को हरा चारा व गुड़ खिलाकर आशीर्वाद लेना बड़ा ही पुण्यदायक है !
गौमाता की प्रसन्नता से दरिद्रता दूर होती है! इसलिए सभी को गौ सेवा करनी चाहिए! ऎसा अवसर बार – बार नहीं मिलता है! प्रभु कृपा से हमें मिला है ! जिला संयोजक मीराँ कुमावत ने बताया कि इस अवसर पर कलावती दादलीका, सम्पत सिहोटिया, डॉ. अन्जु सीमार,सुनीता कुमावत, सुमन सिलावट, भावना जाँगिड,सपना अग्रवाल,भाविका कुमावत, मधु घटेलवाल, पायल सिहोटिया, राजेन्द्र दादलीका, महेश सिहोटिया, अनील अग्रवाल, ललित खण्डेलवाल, एडवोकेट पवन सोनी, ओमप्रकाश शर्मा, ओमप्रकाश कुमावत, शिवदयाल कुमावत,मोहित दादलीका, पंकज सिहोटिया,मोहित डिजिटल स्टुडियो के मोहित कुमावत, व मयंक कुमावत,आदि उपस्थित रहे ! जिलाध्यक्ष हेमलता मिश्रा ने सभी सहयोगीयों का धन्यवाद किया और कहा हमारी टीम भविष्य में भी धार्मिक व गौसेवा के कार्य करती रहेगी ! ? जय गौमाता, जय गौपाल चेयरपर्सन अम्बिका शर्मा ने सीकर जिलाध्यक्ष हेमलता मिश्रा और समस्त टीम के शानदार और सराहनीय कार्य की प्रशंषा करते हुए बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की है

