फरीदाबाद : लोकडाऊन के समय जब मजबूर और बेबस लोगों की मदद के लिए सामाजिक संगठन, कई समाजसेवी आगे आयें, जिन्होने लोगों की मदद की। ऐसे ही कोराना योद्धाओं में बडख़ल विधानसभा से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ चुके चौ विजय प्रताप सिंह न केवल तन और मन से जरुरत मंदों की सेवा की बल्कि धन की कमी भी नहीं आने दी, विजय प्रताप सिंह को लोगों ने बहुत नजदीक से दिन तो दिन रात में भी जनता की निस्वार्थ सेवा करते अपनी आंखों से देखा है, यह कहना श्रृष्टि बचाओं ट्रस्ट के सदस्यों का है। उन्होंने कहा कि विजय प्रताप सिंह किसी भी प्रशंसा और प्रमाणपत्र व सम्मान लेने में हमेशा वे पीछे रहते हैं, लेकिन इस आपातकाल में जिन जरुरत मंदो की मदद की है वे हमेशा विजय प्रताप सिंह को अपने दिलों में महफूज रखेंगे।
जनता की निस्वार्थ सेवा करने के लिए श्रृष्टि बचाओं ट्रस्ट ने निश्चय किया और उनके निवास पर जाकर विजय प्रताप सिंह को पगड़ी एवम सम्मान पत्र देकर समाज गौरव सम्मान से सम्मानित किया । इस अवसर पर सम्मान के दौरान संस्थापक संतोष शर्मा ने कहा कि कोरोना महामारी में जब देश लॉक डाउन में बंद था तो दिहाड़ी मजदूर एवम आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के सामने भुखमरी की स्थिति पैदा हो गई थी उस समय विजय प्रताप सिंह मजदूर एवम जनता के लिए मसीहा बनकर सामने आए और दिन रात मजबूर नागरिकों की राशन सेवा की । अध्यक्ष भगवानदास ने कहा कि जो भी असमर्थ विजय प्रताप के पास आता है तो भाई तुरंत खुद उसकी हर प्रकार से सहायता करके समस्या को हल करते है। महासचिव गौरव कपूर ने उनकी कार्यशैली एवम सामाजिक योगदान की भूरी-भूरी प्रशंसा की। महिला अध्यक्ष अनुराधा भारद्वाज ने बाबू जी एवम भाई के द्वारा किये गए सामाजिक कार्यों के बारे मे अवगत कराया। इस सम्मान समारोह में शैंकी बडख़ल ठाकुर, राजू भारद्वाज, ठाकुरदास गौतम, कंचन सोलंकी, नीरज यादव आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

