Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » किसी गरीब के साथ नहीं होने दिया जाएगा अन्याय मनोहर सरकार में : नयनपाल रावत

किसी गरीब के साथ नहीं होने दिया जाएगा अन्याय मनोहर सरकार में : नयनपाल रावत

faridabadnews24By faridabadnews24July 26, 2020Updated:July 26, 2020No Comments2 Mins Read

फरीदाबाद :  जिला योजनाकार विभाग द्वारा सरूरपुर में की गई तोडफ़ोड़ से प्रभावित लोग शनिवार को हरियाणा भंडारण निगम के चेयरमैन एवं पृथला विधानसभा क्षेत्र के विधायक नयनपाल रावत से मिले और उनके समक्ष अपने आशियाने उजडऩे का दुखड़ा रोया। लोगों का दुख सुनकर विधायक ने तुरंत दरियाली दिखाई और उन्हें आश्वासन दिया कि तोडफ़ोड़ से उनका जो भी नुकसान हुआ है, वह अपनी सैलरी से उसकी भरपाई करेंगे। पीडि़त लोगों ने विधायक को बताया कि प्रशासन ने इनके साथ अन्याय किया है क्योंकि उनके पास मकानों की रजिस्ट्री हैं और इसके अलावा दाखिल खारिज भी चढ़े हुए हैं। साथ ही उनके घरों में बिजली के मीटर भी लगे हुए हैं, इसके बावजूद जिला योजनाकार विभाग ने बिना नोटिस दिए उनके आशियानों को उजाड़ दिया। इतना ही नहीं लोगों ने आरोप लगाया कि तोडफ़ोड़ के दौरान सरकारी अधिकारियों व कर्मचारियों ने घर की महिलाओं व बच्चों को जबरन घर से बाहर निकाला और उनके साथ मारपीट व अभद्र व्यवहार भी किया।

लोगों की बात सुनने के बाद विधायक नयनपाल रावत ने कहा कि मनोहर सरकार में किसी भी गरीब के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने उपस्थित लोगों को आश्वासन दिया कि इस तोडफ़ोड़ की कार्यवाही से लोगों का जो नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई वह अपनी सैलरी से करेंगे। उन्होंने अधिकारियों को लताड़ते हुए कहा कि जब भी जिले में कोई अवैध कालोनी काटी जाती है, जब अधिकारी उन पर कार्यवाही क्यों नहीं करते, जब यह कालोनियां बन जाती है और इसमें लोग रहने लगते है, तब वहां तोडफ़ोड़ की कार्यवाही करके गरीबों के आशियाने उजाड़े जाते है, जो कि पूरी तरह से गलत है और इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री सहित वरिष्ठ अधिकारियों से बातचीत करके उन्हें इस समूचे मामले से अवगत करवाएंगे।

faridabadnews24 No injustice will be allowed to happen to the poor in Manohar government: Nayanpal Rawat
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

निगम को सख्त कार्रवाई के आदेश, फरीदाबाद में बिना नक्शे बनी चौथी मंजिलों पर चलेगा बुलडोजर

July 14, 2026

फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र की बसंतपुर कॉलोनी में, पति ने ससुर के सामने ब्लेड से काटा पत्नी का गला, हालत नाजुक

July 14, 2026

महिलाओं ने JE का कॉलर पकड़ हाथापाई की, कहा- गलत तरीके से छुआ, 4 दिन से बिजली न आने पर सड़क पर बैठी थीं

July 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.