Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » अवैध कालोनियों में हुईं रजिस्ट्रियां प्रदेश सरकार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत जांच के आदेश दिए, पढ़ें

अवैध कालोनियों में हुईं रजिस्ट्रियां प्रदेश सरकार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत जांच के आदेश दिए, पढ़ें

faridabadnews24By faridabadnews24July 28, 2020No Comments3 Mins Read

फरीदाबाद : कोरोना संक्रमण के चलते लगाए गए लाकडाउन के दौरान प्रदेश भर में अवैध कालोनियों में हुईं रजिस्ट्रियां चर्चा का केंद्र बनी हुई हैं। प्रदेश सरकार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत जांच के आदेश दिए और सीएम फ्लाइंग ने जांच भी शुरू कर दी है। सोमवार को सीएम फ्लाइंग के दो-दो अधिकारी जिले की तीन तहसील (फरीदाबाद, बड़खल और बल्लभगढ़) में पहुंचे। अधिकारियों ने तहसीलों में 22 मार्च से अब तक हुई रजिस्ट्रियों का रिकार्ड लेने के लिए संबंधित तहसीलदारों को नोटिस दिया। रिकार्ड की जांच के बाद ही पता चलेगा कि रजिस्ट्रियों में अनियमितताएं हुई या नहीं।

सीएम फ्लाइंग का नाम सुनकर तहसीलों में हड़कंप मच गया। सीएम फ्लाइंग के डीएसपी देवेंद्र सिंह ने इसे रुटीन प्रक्रिया बताया है। उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्रवाई सीएम फ्लाइंग लगातार करती रहती है। हालांकि जिला उपायुक्त यशपाल ने दावा किया कि लाकडाउन के दौरान हमारे यहां अवैध कालोनियों में एक भी रजिस्ट्री नहीं हुई है। क्या है पूरा मामला

 

हाल ही में नगर योजनाकार विभाग के निदेशक केएम पांडुरंग के पास शिकायत पहुंची थी कि लाकडाउन के दौरान अवैध कालोनियों में प्लाटों की रजिस्ट्रियां कर दी गईं। इसके बाद प्रदेश के सभी जिलों में लाकडाउन के दौरान हुई रजिस्ट्रियों की जांच शुरू हो गई। नगर योजनाकार विभाग अपने स्तर पर जांच करा रहा है। सीएम फ्लाइंग ने भी इसकी जांच शुरू कर दी है। जिले में 22 मार्च से 22 जुलाई तक 5951 रजिस्ट्रियां हुई हैं। इनमे सबसे अधिक रजिस्ट्रियां फरीदाबाद तहसील में 1725 शामिल हैं। इसके अलावा तिगांव उपतहसील में 323, बल्लभगढ़ तहसील में 1486, दयालपुर उपतहसील में 236, मोहना उपतहसील में 184, बड़खल तहसील में 1286, गौंछी उपतहसील में 570 और धौज उपतहसील में 141 रजिस्ट्रियां हुई हैं। इनमें से कितनी रजिस्ट्रियां नियमों को ताख पर रखकर हुई, सीएम फ्लाइंग इसकी जांच करेगी। पता चल रहा है कि फर्जीवाड़े से हुई रजिस्ट्रियों को रद किया जा सकता है। यदि ऐसा हुआ तो जिले में ऐसे लोगों को सीधा नुकसान होगा जो ऐसी रजिस्ट्रियां करा चुके हैं। ऐसे लोगों दिल की धड़कनें तेज हो गई हैं। तोड़फोड़ खूब, लेकिन रजिस्ट्रियां नहीं रुक रही

 

अवैध कालोनियों में प्लाटिग के खिलाफ जिला नगर योजनाकार (एंफोर्समेंट) द्वारा महीने में कई बार तोड़फोड़ की जा रही है। यहां तक कि विभाग द्वारा अवैध कालोनियों को विकसित होने से रोकने के लिए हर कालोनी में जागरूकता वाले बोर्ड लगा दिए गए हैं। कालोनी काटने वालों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कराए जा रहे हैं, लेकिन तहसीलों में आसानी से रजिस्ट्री होने से अपेक्षित सफलता नहीं मिल पा रही है।

faridabadnews24 In the illegal colonies registries were given by the state government and immediately ordered an inquiry into the seriousness of the case.
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

निगम को सख्त कार्रवाई के आदेश, फरीदाबाद में बिना नक्शे बनी चौथी मंजिलों पर चलेगा बुलडोजर

July 14, 2026

फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र की बसंतपुर कॉलोनी में, पति ने ससुर के सामने ब्लेड से काटा पत्नी का गला, हालत नाजुक

July 14, 2026

महिलाओं ने JE का कॉलर पकड़ हाथापाई की, कहा- गलत तरीके से छुआ, 4 दिन से बिजली न आने पर सड़क पर बैठी थीं

July 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.