फरीदाबाद : पंचायत समिति के सदस्य व सामाजिक विकास मंच संस्था के अध्यक्ष अशोक रावल आज केन्द्रीय मंत्री कृष्णपाल गुज्जर, तिगांव विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेश नागर, पंचायत समिति फरीदाबाद के चेयरमैन भारत भड़ाना, जिला उपायुक्त महोदय को एक मांग पत्र देकर कहा कि तिलपत गांव की सूरदास कॉलोनी वासी नरक जैसी जिंदगी जीने पर मजबुर है मुख्य मार्ग पर बिना बरसात के भी गन्दा पानी भरा रहता है।
इस रास्ते पर 2-3 फुट गहरे गड्ढे बन गए हैं। बच्चों बुजुर्गों का आना जाना मुश्किल हो गया है। अशोक रावल ने कहा है कि जनभावनाओं का सम्मान करते हुए जल्दी से जल्दी रास्ते का निर्माण करवाया जाए।

