Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » अयोध्या के भूमि पूजन में इस्तेमाल होगी माता वैष्णो देवी स्थल की मिट्टी भी

अयोध्या के भूमि पूजन में इस्तेमाल होगी माता वैष्णो देवी स्थल की मिट्टी भी

faridabadnews24By faridabadnews24July 30, 2020No Comments3 Mins Read

जम्मू । अयोध्या में बनने जा रहे भगवान श्री राम के भव्य मंदिर के भूमि पूजन में जम्मू कश्मीर के विभिन्न धार्मिक स्थलों की मिट्टी भी इस्तेमाल होगी। इसमें माता माता वैष्णो देवी के अलावा जम्मू स्थित बाबे वाली माता, रघुनाथ मंदिर, पीर खोह मंदिर, रियासी में शिवखोड़ी, पुंछ में बाबा बुड्ढा अमरनाथ, ऊधमपुर में सुदमहादेव मिंदर और लद्दाख में सिंधु नदी के घाट की मिट्टी भी शामिल है।

जम्मू- कश्मीर के सभी जिलों में स्थिति विभिन्न मंदिरों, मठों से मिट्ठी एकत्र करने का काम विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल की जिला टोली ने शुरू कर दिया है। अभी तक 15 जिलों के 70 धार्मिक स्थलों से मिट्टी एकत्र की जा चुकी है। यह सारी मिट्टी जम्मू के शक्ति आश्रम में पहुंच चुकी है। जल्द ही अन्य स्थलों से मिट्टी मंगवाकर 29 जुलाई को जम्मू से अयोध्या के लिए रवाना कर दी जाएगी। इसके लिए विश्व हिंदू परिषद ने विशेष वाहन की व्यवस्था की है। शक्ति आश्रम में सबसे पहले मंत्रोच्चारण के बीच इस मिट्टी का पूजन होगा। उसके बाद यह मिट्टी वाहन के जरिए अयोध्या के लिए रवाना कर दी जाएगी।

सोमवार को शिवखोड़ी धार्मिक स्थल से विहिप के जिला सहमंत्री सुनील कुमार, बजरंग दल के पदाधिकारी पंकज कुमार आदि ने मिट्टी को विहिप के कार्यालय में पहुंचाया। उधर, कठुआ जिले में बिलावर के प्रसिद्ध देवस्थान माता सुकराला देवी, माता बाला सुंदरी, बिल्केश्वर मंदिर, गुर्णाल मंदिर, नरसिंह भगवान मंदिर कोहग, पंचवक्त्र मंदिर, पंचतीर्थी उज्ज, वरुण देवस्थान उज्ज पुल, बसंतर गंगा धार, उत्तरवाहिनी, बाबा योग ध्यान रामकोट, माता चिंतपूर्णी मकवाल, टेडी माता मंदिर रजवालता, रामसर दान जसधार, गोशाला मांडली, शरड ठेंठू मंदिर, रिंगडी माता गड़ी, दुर्गापुरी मंदिर, गुडा बनी आप शंभू मंदिर आदि स्थानों से जल और मिट्टी को कलश में भरकर विहिप कार्यालय जम्मू भेजा गया है।

विश्व हिंदू परिषद के कठुआ जिला प्रधान कैप्टन पवन कुमार शर्मा ने बताया कि इस कार्य में मास्टर बलदेव, प्रदीप शास्त्री, महेंद्र सिंह मनकोटिया, विजय कुमार आदि ने सहयोग दिया है।

यह ऐतिहासिक पल, पांच को घरों में जलाएं दीपक :

विश्व हिंदू परिषद जम्मू कश्मीर ने प्रचार सचिव राजेश भसीन ने कहा कि धार्मिक स्थलों से मिट्टी एकत्र करने के काम में तेजी लाई गई है। यह ऐतिहासिक पल है कि जम्मू कश्मीर के धार्मिक स्थलों की मिट्टी भव्य राम मंदिर निर्माण के काम में इस्तेमाल होगी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि पांच अगस्त के दिन वे अपने घरों में पांच-पांच दीपक जरूर जलाएं और भगवान श्री राम का जाप करें। इस दिन अयोध्या में भगवान श्री राम का मंदिर बनाने के लिए भूमि पूजन होना है।

faridabadnews24 The soil of Mata Vaishno Devi site will also be used in the land worship of Ayodhya
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

बोला- 70 साल में एक इंच विदेशी जमीन पर नहीं किया कब्जा, भारतीय सेना की कार्रवाई से बौखलाया चीन

September 2, 2020

11 लाख रु. लीटर है कीमत, इस जीव के नीले खून से बनेगी कोरोना वैक्सीन

August 10, 2020

केरल: कोझिकोड हादसे में मरने वालों का आंकड़ा 18 पहुंचा, विमान के हो गए थे दो टुकड़े

August 8, 2020
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.