अयोध्या में राम मंदिर के पुजारी समेत 16 पुलिस कर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए है | पुजारी का नाम प्रदीप दास बतया जा रहा है | जो राम मंदिर के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास के शिष्य बताये जा रहे है | पुजारी प्रदीप दस के साथ मंदिर में तैनात 16 सुरक्षाकर्मी भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए है |
आपको बता दें की अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर के भूमिपूजन कार्यक्रम पर कोरोना संकट मंडराने लगा है | ये वाकिया उस वक्त हुआ जब अयोध्या सहित पूरा भारत राम मंदिर की भूमि पूजन की तयारियों में लगा हुआ है | राम जन्मभूमि में प्रधान पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास के साथ-साथ चार पुजारी राम लला की सेवा करते हैं | इन्हीं चार पुजारियों में से एक पुजारी प्रदीप दास की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई है | उन्होंने होम क्वारनटीन कर दिया गया है | इसके साथ ही 16 पुलिसकर्मी भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं, जिन्हें क्वारनटीन किया गया है |
