फरीदाबाद : मुजेसर थाना क्षेत्र में चोरों ने डुप्लीकेट चाबी की सहायता से दरवाजा खोलकर फैक्ट्री के बाहर खड़ी कार से लैपटाप चोरी कर लिया। यह वारदात सेक्टर-8 निवासी दीपक रांगी के साथ हुई। दीपक की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है है। दीपक ने पुलिस को बताया कि वह कार लेकर सेक्टर-24 एक फैक्ट्री गया था। कार बाहर खड़ी कर काम से अंदर चला गया। कार की पिछली सीट पर लैपटाप रखा था। दीपक जब वापस आया तो लैपटाप गायब था और कार का दरवाजा लाक मिला। इससे अनुमान है कि चोरों ने डुप्लीकेट चाबी से कार का दरवाजा खोला।
