Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » प्रियंका बोलीं- UP में क्राइम-कोरोना कंट्रोल से बाहर, 8 दिन बाद मिली लापता वकील की लाश

प्रियंका बोलीं- UP में क्राइम-कोरोना कंट्रोल से बाहर, 8 दिन बाद मिली लापता वकील की लाश

faridabadnews24By faridabadnews24August 1, 2020No Comments4 Mins Read

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से लापता वकील की लाश आठ दिन बाद मिली है. लापता वकील की धर्मेंद्र चौधरी की डेड बॉडी एक मार्बल गोदाम से मिली है. शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला है कि पैसे के लेन-देन को लेकर दोस्त ने ही धर्मेंद्र चौधरी की हत्या की है.

कांग्रेस महासचवि प्रियंका गांधी वाड्रा ने इस मामले पर राज्य सरकार पर हमला किया है और कहा है कि उत्तर प्रदेश में कोरोना और क्राइम दोनों ही आउट ऑफ कंट्रोल है.

जानकारी के मुताबिक ये मामला बुलंदशहर जिले के खुर्जा नगर कोतवाली का है. पुलिस का दावा है कि वकील धर्मेंद्र चौधरी की हत्या उसके दोस्त ने की है. रिपोर्ट के मुताबिक वकील धर्मेंद्र चौधरी को पहले किडनैप किया गया था, इसके बाद उसकी हत्याकर शव को गोदाम में छिपा दिया गया.

81 लाख का लेन-देन

पुलिस जांच के दौरान पता चला है कि धर्मेंद्र चौधरी ने अपने दोस्त को 81 लाख रुपये दे रखे थे. बुलंदशहर पुलिस का कहना है कि धर्मेंद्र चौधरी जब बार-बार पैसे मांगने लगा तो उसे किडनैप कर लिया गया, इसके बाद उसकी हत्या कर दी गई.

8 दिन पहले हुई थी किडनैपिंग

रिपोर्ट के मुताबिक धर्मेंद्र चौधरी की किडनैपिंग 8 दिन पहले हुई थी. पुलिस की कई टीमें कई दिनों से उसकी तलाश कर रही थी. देर रात धर्मेंद्र के मॉर्बल गोदाम में अधिवक्ता धर्मेंद्र चौधरी का नग्न शव बरामद हुआ.

प्रियंका गांधी का वार

37 वर्षीय अधिवक्ता धर्मेंद्र चौधरी की मौत पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर हमला किया है. प्रियंका ने ट्वीट कर कहा है कि यूपी में जंगल राज फैलता जा रहा है. राज्य में क्राइम और कोरोना दोनों कंट्रोल से बाहर है.

प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट किया, “उत्तर प्रदेश में जंगलराज फैलता जा रहा है, क्राइम और कोरोना कंट्रोल से बाहर है. बुलंदशहर में धर्मेन्द्र चौधरी जी का 8 दिन पहले अपहरण हुआ था, कल उनकी लाश मिली. कानपुर, गोरखपुर, बुलंदशहर. हर घटना में कानून व्यवस्था की सुस्ती है और जंगलराज के लक्षण हैं. पता नहीं सरकार कब तक सोएगी?.”

योगी सरकार को प्रियंका की एक और चिट्ठी

इस बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश में बढ़ते जंगलराज और कानून व्यवस्था की लचर हालत पर एक बार फिर सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर चिंता जाहिर की है.

संभल में रामौतार शर्मा नाम के व्यक्ति की हत्या की घटना का उल्लेख करते हुए प्रियंका ने कहा है कि दिन दहाड़े आम लोगों के साथ घट रही आपराधिक घटनाओं के चलते प्रदेश के आमजनों के मन में एक डर का भाव बैठ गया है. उप्र में क्राइम और कोरोना दोनों बेलगाम हो चुके हैं.

प्रियंका ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में अपहरण एक उद्योग बन चुका है और हत्या एक रोजनामचा. लूट एवं बलात्कार की घटनाओं से प्रदेश दहल उठा है. यह सब सिर्फ एक चीज की तरफ इशारा करता है कि किसी न किसी कारण अपराधी बेखौफ हैं और शासन-प्रशासन का इकबाल खत्म हो गया है.

प्रियंका ने कहा कि संभल जिले के चंदौसी में रहने वाले रामौतार शर्मा जी इफ्को किसान सेवा केंद्र से सेवानिवृत्त थे और गांव बिचेटा चौराहे पर एक खाद की दुकान चलाते थे. 30 जुलाई 2020 की शाम को दुकान से वापस जाते वक्त बदमाशों ने रामौतार शर्मा और उनके बेटे पर गोली चलाई और उनके पैसे लूट लिए. इस घटना में रामौतार शर्मा की मृत्यु हो गई और उनके बेटे बाल-बाल बचे.

प्रियंका गांधी ने पत्र में मांग की हैं कि जल्द से जल्द अपराधियों को पकड़ कर शर्मा के परिवार को न्याय दिलाया जाए. साथ ही साथ रामौतार शर्मा के परिवार के लिए आर्थिक मदद की भी प्रदेश सरकार घोषणा करे.

dead lawyer's body found after 8 days faridabadnews24 Priyanka said - Crime-corona out of control in UP
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

Hair Colour Alert: काले बाल वालों के लिए भी है खास खबर, लाल बाल वालों के लिए चेतावनी, रिसर्च में हुए चौंकाने वाले खुलासे

June 12, 2026

फिरोजाबाद पुलिस की गोली से घाय, मस्जिद में किशोरी से दुष्कर्म करने का आरोपित इमाम मुठभेड़ में गिरफ्तार

June 10, 2026

घरेलू LPG सिलिंडर 29 रुपये महंगा, दिल्लीवालों को महंगाई का एक और झटका

June 7, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.