Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » आपके लिए जानना है बहुत जरूरी, आज से लागू हो रहे हैं ये बड़े बदलाव, देखिए

आपके लिए जानना है बहुत जरूरी, आज से लागू हो रहे हैं ये बड़े बदलाव, देखिए

faridabadnews24By faridabadnews24August 1, 2020No Comments3 Mins Read

आज यानी एक अगस्त से न सिर्फ कोरोना अनलॉक 3.0 की गाइडलाइन्स लागू होंगी, बल्कि ऐसे कई बदलाव हो रहे हैं, जिनका सरोकार सीधे आम जनता से है। बैंक खातों, ईपीएफ से लेकर एलपीजी आदि तक में आज से बदलाव हो रहे हैं, जिनका असर आप पर पड़ना पूरी तरह से तय है। तो चलिए जानते हैं कि कोरोना काल में आज से आपको किन-किन बातों का ध्यान रखना होगा।

आज से ईपीएफ 12 फीसदी कटेगा
आज यानी एक अगस्त से ईपीएफ 12 फीसद कटेगा। आत्मनिर्भर भारत पैकेज के तहत छूट की सीमा आज खत्म हो रही है। मोदी सरकार ने इस पैकेज के तहत ईपीएफ में मासिक योगदान 24 फीसदी से घटाकर 20 फीसदी कर दिया था। मई में इसका ऐलान करते हुए वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा था कि लॉकडाउन में कारोबार बंद है इसलिए कंपनी और कर्मचारी दोनों का योगदान मई, जून और जुलाई 2020 के लिए 24 से घटाकर 20 फीसद किया गया है।

खाते में न्यूनतम बैलैंस पर शुल्क
अगर आप बैंक से संबंधित काम करने जा रहे हैं तो यह जानकारी जरूर जान लें। कई बैंकों में एक अगस्त से न्यूनतम बैलेंस की सीमा से जुड़े नियम बदलने जा रहे हैं। माना जा रहा है कि बैंक ऑफ महाराष्ट्र, एक्सिस बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक के बैंकिंग नियमों में यह बदलाव होने जा रहा है। वहीं, कुछ बैंक नकद निकासी पर शुल्क वसूलने की भी तैयारी कर रहे हैं।

एलपीजी की कीमतों में बदलाव
हर माह की पहली तारीख को कुकिंग गैस यानी एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बदलाव होता है। पिछले दो महीने से कीमत में लगातार तेजी आई है। अगस्त में एलपीजी की कीमत बढ़ेगी या घटेगी, शायद आज पता चल जाएगा।

पीएम किसान की किस्त आएगी
पीएम किसान योजना के तहत एक अगस्त से किसानों के बैंक खाते में सरकार 2000 रुपये की छठी किस्त भेजने वाली है। सरकार ने योजना की शुरुआत से लेकर अब तक देश के 9.85 करोड़ किसानों को नकद लाभ पहुंचाया है। एक साल में इस योजना के तहत किसानों के खाते में 6000 रुपये जमा कराए जाते हैं।

गाड़ी-बाइक का बीमा खरीदने में मिलेगी राहत
एक अगस्त से कार और बाइक के बीमा से जुड़े नियम बदलने जा रहे हैं। इरडा के निर्देशों के अनुसार, 1 अगस्त से गाड़ी खरीदते समय कार के लिए तीन साल का और बाइक के लिए पांच साल का थर्ड पार्टी कवर लेना जरूरी नहीं रहेगा। इस राहत के बाद नई गाड़ी खरीदारों को राहत मिलेगी। वह कीमत चुकाकर गाड़ी खरीद पाएंगे।

ई-कॉमर्स कंपनियों के लिए नए नियम 
एक अगस्त से ई-कॉमर्स कंपनियों को यह बताना जरूरी होगा की वो जिस उत्पाद की बिक्री कर रही हैं, वह कहां बना है। नए उपभोक्ता काननू में ई-कॉमर्स कंपनियों को लाकर यह सख्ती की गई है। इससे देसी उत्पाद को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी।

faridabadnews24 It is very important for you to know these major changes are being implemented from today
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

जानिए क्या है खासियत, LIC OF INDIA ने लॉन्च किया जीवन अक्षय-7 एन्युटी प्लान

September 4, 2020

ग्राहकों को मिलेगी 30 दिन फ्री सर्विस, Reliance Jio के धांसू नए और सस्ते प्लान

September 2, 2020

जानें क्या चल रहे हैं भाव, सोना हुआ और सस्ता, चांदी की कीमतों में भी आई गिरावट

August 24, 2020
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.