बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत केस को लेकर कुछ दिन पहले बिहार पुलिस मुंबई पहुंची थी. वहीं आरोप लगाए जा रहे हैं कि मुंबई पुलिस केस में बिहार पुलिस की मदद नहीं कर रही है. ऐसे में सुशांत के केस पर नजर रखने का जिम्मा बिहार पुलिस ने IPS विनय तिवारी को दिया है. वह पटना के SP हैं और रविवार को मुंबई पहुंच चुके हैं. आइए जानते हैं उनके बारे में.

IPS विनय तिवारी बिहार के सर्वश्रेष्ठ अधिकारियों में से एक माने जाते हैं. बिहार पुलिस की जो टीम मुंबई में सुशांत मामले की जांच कर रही है, विनय तिवारी उसी टीम का नेतृत्व करेंगे. वर्तमान में वह पटना के सिटी SP के पद पर कार्यरत हैं.

आपको बता दें, चार सदस्यीय टीम बॉलीवुड एक्टर की मौत के मामले की जांच करने के लिए पहले से ही मुंबई में है. सुशांत के पिता केके सिंह ने बेटे की मौत के करीब एक महीने बाद 25 जुलाई को पटना में FIR दर्ज कराई थी.







