Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » नीतीश कुमार ने की सिफारिश, सुशांत मामले की CBI से होगी जांच

नीतीश कुमार ने की सिफारिश, सुशांत मामले की CBI से होगी जांच

faridabadnews24By faridabadnews24August 4, 2020No Comments3 Mins Read

पटना : सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामले में मंगलवार को बिहार सरकार ने सीबीआइ जांच की सिफारिश कर दी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार की तरफ से आज ही सीबीआइ जांच की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। हालांकि कागजी कार्रवाई पूरी करने में पुलिस मुख्यालय और गृह विभाग को दो दिन का वक्त लगेगा। सुशांत के पिता केके सिंह ने राज्य सरकार से मंगलवार की सुबह मामले को लेकर सीबीआइ जांच का आग्रह किया था। इसको लेकर बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय से उनकी मुलाकात हुई थी।

सुशांत मामले को लेकर लंबे समय से बिहार में सीबीआइ जांच की मांग हो रही थी। बता दें कि फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई स्थित अपने फ्लैट में 14 जून को आत्महत्या कर ली थी। जिसके बाद पटना के राजीव नगर थाने में सुशांत के पिता केके सिंह की ओर से रिया चक्रवर्ती और उनके स्वजन के खिलाफ 26 जुलाई को एफआइआर दर्ज कराई गई थी। मामले की जांच करने मुंबई पहुंची बिहार पुलिस का महाराष्ट्र पुलिस की ओर से सहयोग नहीं किया जा रहा था। इसको लेकर नेता, अभिनेता और खुद सुशांत के स्वजन सीबीआइ जांच की मांग कर रहे थे।

भारी बारिश से सुशांत मामले की सुनवाई स्थगित

इधर, मुंबई में मंगलवार की सुबह भारी बारिश की वजह से सुशांत सिंह मामले को लेकर बंबई उच्च न्यायालय में दायर जनहित याचिका पर सुनाई स्थगित कर दी गई है। याचिका में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को ट्रांसफर करने की मांग की गई थी। लेकिन मुंबई में भारी बारिश के कारण सुनाई स्थगित कर दी गई है।

चिराग ने लिखा नीतीश को पत्र

इसके पहले मंगलवार को लंबे अरसे बाद चिराग पासवान ने भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से फोन पर बातकर सुशांत मामले की सीबीआइ जांच की मांग की थी। इस संबंध में अलग से चिराग ने नीतीश को एक पत्र भी लिखा है। चिराग ने अपने पत्र में कहा कि पूरा देश सुशांत मामले की जांच में हो रही बिहार और मुंबई पुलिस के बीच खींचतान को खत्म करने के लिए सीबीआइ से जांच की मांग कर रहा है। चिराग ने अपने पत्र में नीतीश कुमार से बिहार पुलिस अधिकारी के साथ हुए बर्ताव के लिए पीएम नरेंद्र मोदी और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से अपनी आपत्ति और शिकायत करने की भी बात कही है, ताकि आगे कभी ऐसा वाकया सामने ना आए।

जदयू बोला- अपराधियों के गिरेबान तक पहुंचेगी सीबीआइ

बिहार सरकार द्वारा सुशांत मामले की जांच सीबीआइ से कराने की सिफारिश पर जदयू प्रवक्ता संजय सिंह ने नीतीश कुमार का आभार जताते हुए कहा कि अब जो भी अपराधी होगा उसकी गिरेबान तक सीबीआइ पहुंचेगी। संजय ने कहा कि सुशांत मामले की जांच करने में बिहार पुलिस भी सक्षम है, परंतु अभी के माहौल को देखते हुए सीबीआइ से जांच कराना ही बेहतर है।

faridabadnews24 Nitish Kumar recommends Sushant case to be investigated by CBI
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

Hair Colour Alert: काले बाल वालों के लिए भी है खास खबर, लाल बाल वालों के लिए चेतावनी, रिसर्च में हुए चौंकाने वाले खुलासे

June 12, 2026

फिरोजाबाद पुलिस की गोली से घाय, मस्जिद में किशोरी से दुष्कर्म करने का आरोपित इमाम मुठभेड़ में गिरफ्तार

June 10, 2026

घरेलू LPG सिलिंडर 29 रुपये महंगा, दिल्लीवालों को महंगाई का एक और झटका

June 7, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.