Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » कभी भी शुरू हो सकता है दिल्ली मेट्रो का परिचालन 15 अगस्‍त के बाद

कभी भी शुरू हो सकता है दिल्ली मेट्रो का परिचालन 15 अगस्‍त के बाद

faridabadnews24By faridabadnews24August 4, 2020Updated:August 4, 2020No Comments3 Mins Read

नई दिल्ली : Delhi Metro Service News: 4 महीने से भी अधिक समय से बंद पड़ी दिल्ली मेट्रो आगामी कुछ सप्ताह में रफ्तार भर सकती है। केंद्र सरकार अगले एक-दो सप्ताह में मेट्रो संचालन को लेकर कोई बड़ा फैसला ले सकता है। यह इशारा किया है केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने। उनका कहना है कि मेट्रो संचालन को लेकर सरकार अगले सप्ताह फैसला लेगी कि क्या मेट्रो चलाना मुफीद रहेगा या नहीं? एक समाचार पत्र को दिए साक्षात्कार में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि मेट्रो संचालन की अनुमति मिली तो भी आम मुसाफिर उसमें यात्रा नहीं कर पाएंगे। उन्होंने यह इशारा भी किया है कि 50 फीसद क्षमता के साथ मेट्रो परिचालन को हरी झंडी दी जा सकती है।

मेट्रो संचालन के नियमों का पर चल रहा है काम

केंद्रीय मंत्री के मुताबिक, दिल्ली मेट्रो के संचालन को लेकर अगले 2 सप्ताह के भीतर फैसला लिया जा सकता है। इस बाबत उन्होंने यह जानकारी भी दी है कि दिल्ली मेट्रो के संचालन को लेकर मानक परिचालन प्रक्रिया (Standard operating procedure) पर काम चल रहा है। नियम कानून सख्त किए जाएंगे, ताकि कोरोना वायरस संक्रमण से लड़ाई भी जारी रहे और यात्रियों को भी सहूलियत प्रदान की जा सके।

2 चरणों में पूरी तरह शुरू हो सकता है मेट्रो का संचालन

केंद्रीय मंंत्री हरदीप सिंह पुरी की मानें तो मेट्रो संचालन को लेकर हम तैयार हैं। उन्होंने यह भी कहा कि तकरीबन 5 महीने के बाद दिल्ली मेट्रो का परिचालन 50 फीसद से ज्यादा सीटों पर यात्रियों के प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। पहले चरण में मेट्रो के चलने पर सिर्फ सरकारी कर्मचारियों, स्वास्थ्यकर्मियों और अन्य अनिवार्य सेवाओं से जुड़े लोगों को सफर की सुविधा मिलेगी।

मेट्रो परिचालन जल्द शुरू करना चाहती है केजरीवाल सरकार

यहां पर बता दें कि दिल्ली में सत्तासीन आम आदमी पार्टी सरकार के मुखिया सीएम अरविंद केजरीवाल दिल्ली मेट्रो के संचालन को लेकर कई बार अपनी हामी भर चुके हैं। अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के मकसद से दिल्ली सरकार राज्य में हर चीज खोलना चाहती है। इसी कड़ी में दिल्ली मेट्रो का संचालन भी है।

1000 करोड़ रुपये से ज्यादा का हो चुका है DMRC का घाटा

22 मार्च से ही दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने अपनी सेवाएं ठप कर दी थी। अब चार महीने के बाद DMRC का घाटा 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा को चुका है। पिछले दिनों खबर भी आई थी कि उसके पास कर्ज की ईएमआइ के पैसे तक नहीं हैं।

ये हो सकती हैं संभावित शर्तें

  • आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करना होगा
  • यात्रा के दौरान मास्क अनिवार्य रूप से लगाना होगा
  • शारीरिक दूरी के नियमों का सख्ती से पालन करना होगा
  • खासी और सर्दी-जुकाम की स्थिति में मेट्रो स्टेशन के भीतर प्रवेश ही नहीं मिलेगा।
Delhi Metro can start operating anytime after 15 August faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

इस महिला ने दिल्‍ली पुलिस सहित देश की तमाम सुरक्षा एजेंसीज की नाक में दम कर रखा था, पुलिस ने आखिरकार इस महिला को खोज निकाला

June 25, 2026

दमकल की आठ गाड़ियों ने पाया काबू, दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट में लगी आग

June 7, 2026

घरेलू LPG सिलिंडर 29 रुपये महंगा, दिल्लीवालों को महंगाई का एक और झटका

June 7, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.