Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » 32 केस आए थे नए, आगरा में कोरोना संक्रमण फिर मार रहा जोर

32 केस आए थे नए, आगरा में कोरोना संक्रमण फिर मार रहा जोर

faridabadnews24By faridabadnews24August 4, 2020Updated:August 4, 2020No Comments3 Mins Read

आगरा : CoronaVirus संक्रमण ताजनगरी में फिर जोर मार रहा है। हर दिन नए केसों में इजाफा हो रहा है। सोमवार शाम आई रिपोर्ट के मुताबिक 32 नए केस सामने से आगरा में अब कुल केसों की संख्‍या 1902 पर आ चुकी है। इससे पहले रविवार को दिन भर में 29 नए मामले आए थे। वहीं सोमवार को 29 लोग और ठीक होकर घर लौटेे हैं, अब स्‍वस्‍थ होने वालों की संख्‍या 1504 हो चुकी है। राहत की बात ये है कि कोरोना से सोमवार को कोई और मौत न होने से मृतक संख्‍या 100 पर ही है। वर्तमान में 298 एक्टिव केस शहर में हैं। आगरा में अब तक 56563 लोगों की जांच हो चुकी है, रविवार तक 54960 लोगों के सैंपल हुए थे। स्‍वस्‍थ होने की दर 79.1 फीसद पर आ गई है। एक्टिव कंटेनमेंट जोन 89 हो गए हैं।

एसएन में 35 डॉक्टर सहित 60 की जांच, सभी नेगेटिव

एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला के संक्रमित मिलने के बाद संपर्क में आए 35 डॉक्टर सहित 60 की सोमवार को कोरोना की जांच कराई गई। एसएन प्रशासन ने इन सभी की रिपोर्ट निगेटिव आने से राहत की सांस ली। एसएन के प्राचार्य कार्यालय के क्लर्क में कोरोना की पुष्टि होने के बाद रविवार को प्राचार्य डॉ. संजय काला की जांच कराई गई। उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद एक और क्लर्क और एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी। प्राचार्य और दो कर्मचारी होम आइसोलेट किए गए हैं। वहीं, कोरोना संक्रमित एक कर्मचारी मधुमेह रोगी है, उन्हें एहतियातन एसएन के कोविड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। उधर, एसएन प्राचार्य के संपर्क में आए अलग-अलग विभाग के 35 डॉक्टरों को चिन्हित किया गया। वहीं, प्राचार्य कार्यालय के क्लर्क, पैरामेडिकल स्टाफ सहित 60 का एंटीजन टेस्ट कराया गया। इन सभी की रिपोर्ट निगेटिव आइ है।

 

संपर्क में आने वाले अन्य की कल होगी जांच

प्राचार्य डॉ. संजय काला के संपर्क में आने वालों की सूची तैयार कराई जा रही है। इनमें से आधे लोगों की जांच हो चुकी है। प्राचार्य के संपर्क में आए अन्य लोगों की बुधवार को जांच कराई जाएगी। दूसरे विभागों की जांच कराने की फिलहाल जरूरत नहीं है। वह अस्पताल के रुटीन परीक्षण का हिस्सा बने रहेंगे। संक्रमित होने के बाद प्राचार्य घर से फोन पर ही अस्पताल की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी लेते रहे।

वार्ड में भर्ती निगेटिव मरीजों को था खतरा

प्राचार्य डॉ. संजय काला के संक्रमित मिलने के बाद खलबली मच गई थी, एसएन के सर्जरी, मेडिसिन, कैंसर रोग सहित अन्य वार्ड में निगेटिव मरीज भर्ती हो रहे हैं। ऐसे में प्राचार्य के संपर्क में आने वाले डॉक्टर और कर्मचारियों के संक्रमित मिलने पर यहां भर्ती निगेटिव मरीजों में संक्रमण का खतरा बना हुआ था।

एसएन के कर्मचारियों से फैल चुका है संक्रमण

अप्रैल में कोविड हॉस्पिटल में डयूटी करने वाले कर्मचारी और जूनियर डॉक्टर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद कई कर्मचारी, वार्ड आया और वार्डबॉय व नर्स की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। एसएन में कोरोना की चेन को ब्रेक करने में समस्या आई थी।

प्राचार्य कार्यालय आने वाले बाहरी लोग किए जाएंगे सीमित

एसएन के प्राचार्य कार्यालय कें नेता, समाजसेवी संगठन के पदाधिकारी भी पहुंचते हैं। उनके संक्रमित होने के बाद बाहरी लोगों को सीमित किया जाएगा। प्राचार्य कार्यालय में तीन लोगों को ही प्रवेश दिया जाएगा।

अगस्‍त में यूं बढ़ा आगरा में कोरोना का ग्राफ

01 अगस्‍त, 37 नए, कुल कोरोना संक्रमित 1841, 100 की मौत, 1458 लोग हुए ठीक।

02 अगस्‍त- 29 नए, कुल कोरोना संक्रमित 1870, 100 की मौत, 1475 लोग हुए ठीक।

03 अगस्‍त, 32 नए, कुल कोरोना संक्रमित 1902, 100 की मौत, 1504 लोग हुए ठीक।

32 cases had come new corona infection in Agra is hitting again faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

ये नई सेवा हुई शुरू अब नहीं होगी कोई परेशानी, हरियाणा में राजस्व संबंधी शिकायतें 48 घंटे के भीतर हल होंगी

April 17, 2026

महिलाओं को देश के नीति निर्माण में नेतृत्व की भूमिका प्रदान करेगा “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

April 17, 2026

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.