लगभग 500 साल के लम्बे इन्तेजार के बाद शुभ घड़ी में भगवान श्री राम के जन्मभूमि मंदिर का शिलान्यास हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विधि विधान से पूजा कर भूमिपूजन का कार्य किया। देशभर में खुशी का माहौल है।
बहादुरगढ में भी रामभक्तों ने ढोल नगाड़ों की थाप पर जमकर डांस किया। जय श्रीराम के नारों से शहर की फिजा गूंजायमान हो गई। नाहरा नाहरी रोड पर दुकानदारों ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर भूमिपूजन की खुशी में दुकानों के बाहर भगवा पताका फहराई। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ आम लोगों ने भी जय श्रीराम के नारों के साथ भगवान राम को याद किया। हनुमान चालीसा के पाठ के साथ जशन की शुरुवात हुई।
रामभक्तों ने जमकर पटाखे भी जलाए। भाजपा जिलाध्यक्ष बिजेन्दर दलाल की अगुवाई में जश्न यात्रा, भगवा यात्रा निकाली, भक्तों ने जय श्रीराम का उदघोष भी किया। भाजपा नेत्री नीना सतपाल राठी ने भी भगवान श्रीराम का पूजन कर जय श्रीराम के नारे लगाकर, लड्डू बांटकर खुशियां मनाई। लोगो का कहना है आज दीपावली से पहले दीपावली जैसी खुशियां है। लाखों, करोड़ो लोगों के संघर्षों के शुभ फल मिला है।

