फरीदाबाद : राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की राष्ट्रीय सचिव मनीषा बोहत जी व टीम अनु जी , रेनू जी ने आज रोहतक जिले में डी सी साहब को कोविड 19 महामारी में योद्धा की तरह कार्य करने के लिए सम्मानित किया। कोविड 19 एक लंबी व भयंकर बीमारी है जिसमे सभी डॉक्टर्स, नर्सेस, शाशन, प्रशाशन, मजदूर कर्मचारी सभी अपनी अपनी सेवाएं दे रहे हैं। रोहतक के डी सी साहब भी अपनी जान को जोखिम में डालकर जिले की कोविड 19 से सम्बंधित सभी कार्यशैली देख रहे है। उनके कार्यों के लिए राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की टीम ने उनको सम्मानित किया। मंच की चेयरपर्सन अम्बिका शर्मा जी व मंच के सभी पदाधिकारियों ने भी डी सी साहब को नेक कार्यो के लिए धन्यवाद दिया।
