फरीदाबाद : राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की होनहार कार्यकर्ता राष्ट्रीय सचिव मनीषा बोहत जी आये दिन पीड़ित महिलाओं की मदद कर रही हैं। कोविड 19 लॉक डाउन में घरेलू हिंसा के केस बहुत बढ़ गए हैं और महिलाएं अपने ही घर मे हिंसा का शिकार हो रही हैं। जहाँ इस महामारी में हम लोग एक दूसरे की मदद करने में लगे हैं वही जालिम पति, सास व अन्य परिवार वाले अपनी ही बहुओं को प्रताड़ना दे रहे हैं। ये बहुत ही शर्मनाक ओर दुखद स्थिति है।
राष्ट्रीय सचिव मनीषा जी के पास आये दिन घरेलू हिंसा के केस आते हैं और वो हर सम्भव मदद भी कर रही हैं। 3 दिन पहले एक पति ने अपनी ही पत्नी की बड़ी बेरहमी से पिटाई कर उसका सर ही फाड़ दिया। इतना ही नही महिला को घर से भी निकाल दिया। महिला ने 3 दिन पहले महिला थाने में शिकायत दी लेकिन कोई कार्यवाही नही हुई। मनीषा जी उस महिला से मिली और उसको लेकर महिला थाने पहुँची साथ ही पति के खिलाफ जरूरी कार्यवाही करवाई।
