बिहार के वैशाली जिले में महिला ने अपने दो बच्चों की गला दबाकर हत्या करने के बाद में खुद को लगाई आग। घटना के बाद जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग आनन फानन में तीनों को महनार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां डॉक्टर ने तीनों को मृत घोषित किया। घटना जिले के देसरी के भीखनपुरा गांव का है।
इस मामले में पुलिस ने छानबीन शुरु कर दी है। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। सबसे बड़ा सवाल ये है कि आखिर महिला ने ऐसा कदम क्यों उठाया। फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है। स्थानीय लोग भी घटना के बाद स्तब्ध हैं। इलाके में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।
गया में मां ने अपने दो बच्चों के साथ ट्रेन से कटकर आत्महत्या की
इससे पहले अप्रैल 2020 में बिहार के गया जिले एक मां ने अपने दो बच्चों के साथ ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। टनकुप्पा में गया-पहाड़पुर रेलवे लाईन बीच फेरूबिगहा गांव पास महिला अपने दो बच्चों के साथ ट्रेन से कटकर जान दे दी। घटना तीनों की मौत घटनास्थल पर ही हो थी। सभी टनकुप्पा थाना के मनकडीहा गांव के निवासी थे। घटना का कारण घरेलू विवाद बताया गया था।
लखीसराय में मां ने दो बच्चों संग खाया सल्फास
इससे पहले जनवरी में भी लखीसराय जिले के किऊल थाना क्षेत्र के बरारे गांव में जनवरी 2020 में एक महिला ने मिठाई के बहाने अपने दो मासूम बेटे को जहर देकर खुद भी जहर खा लिया। इससे महिला और छोटे बेटे की मौत हो गई, जबकि बड़े बेटे की भी बाद में मौत हो गई थी। महिला बरारे निवासी भीम यादव की दूसरी पत्नी कुमकुम देवी थी। घटना के बाद परिजनों ने पुलिस कार्रवाई के भय से दोनों शवों को ठिकाने लगा दिया था। पिछले कुछ दिनों से परिवार में घरेलू कलह को लेकर वह तनाव में रह रही थी।
