फरीदाबाद : राष्ट्रीय महिला जागृति मंच ह्यूमन राइट्स सैल की राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष सुरभि मनेरिया जी व जिला उदयपुर टीम द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर जन्माष्टमी महोत्सव का ऑनलाइन आयोजन किया गया। उदयपुर चेयर पर्सन सुरभि मेनारिया धींग जी ने बताया की पूरे भारतवर्ष से लगभग 20 राज्यों एवं कई जिलों से विभिन्न प्रकार की फोटो, वीडियो, झांकियां भेजी गई। महाराष्ट्र उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, आगरा, जयपुर इत्यादि कई जिलों से महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
राष्ट्रीय चेयर पर्सन अंबिका शर्मा ने बताया की जन्माष्टमी पर्व समूचे भारतवर्ष में विभिन्न पूजा पाठ एवं तरीकों से मनाई जाती है परंतु भक्ति का भाव समान ही रहता है। ऑनलाइन के इस समारोह में मुख्य अतिथि सुश्री चित्रलेखा शर्मा जी रही जो कि- गृह मंत्रालय भारत सरकार में निदेशक पद पर कार्यरत है और राष्ट्रीय महिला जागृति मंच में राष्ट्रीय संरक्षक भी हैं। कार्यक्रम संबोधन राष्ट्रीय प्रवक्ता मोहिनी श्रीवास्तव जी द्वारा दी गईl कार्यक्रम में गायिका कोपल बिंद्रा ने अपनी सुमधुर आवाज में भक्ति गीत की प्रस्तुति दीl अंत में राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष ह्यूमन राइट्स सैल सुरभि जी ने सभी का धन्यवाद दिया। उदयपुर से सोनिका गुप्ता ने कार्यक्रम का संचालन किया। प्रियंका कंडा, नीता जैन, कुसुम पंड्या, मूमल जोशी, विद्या मेहता, रीना सलूजा, सीता मेनारिया, नूपुर बासु , कोमल चौधरी, उषा गायकवाड आदि ने कार्यक्रम में भाग लिया।
