बल्लभगढ़ : फरीदाबाद में 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मंडल मैजिस्ट्रेट , बल्लभगढ़ श्रीमती अपराजिता जी व श्री टिपरचंद शर्मा जी द्वारा राष्ट्रीय महिला जागृति मंच को सम्मानित किया गया। संगठन की तरफ से राष्ट्रीय चेयरपर्सन अम्बिका शर्मा जी उपस्थित रही व सम्मान प्राप्त किया। कार्यक्रम में चुनिंदा संगठन व सोसाइटी को सम्मानित किया गया था।
कार्यक्रम में देश के लिए शहीद हुए सैनिकों व क्रांतिकारियों को याद व नमन किया गया। कार्यक्रम के बाद राष्ट्रीय गान किया गया व एस डी एम साहिबा अपराजिता जी से शिष्टाचार भेंट वार्ता हुई।
