Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » फरीदाबाद: आशा वर्करों की हड़ताल आज 12 वें दिन भी है जारी अपनी मांग को लेकर

फरीदाबाद: आशा वर्करों की हड़ताल आज 12 वें दिन भी है जारी अपनी मांग को लेकर

faridabadnews24By faridabadnews24August 18, 2020No Comments3 Mins Read

फरीदाबाद / 18अगस्त, 2020 : केंद्र सरकार से मिलने वाली प्रोत्साहन राशियों में 50 प्रतिशत की कटौती को बहाल करने एवं 21 जुलाई 2018 को जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार आशाओं को सब सेंटरों पर अलमारी, स्मार्टफोन, एवं एएनएम की भर्ती में वरीयता देने जैसी अन्य मांगों को लागू करने की मांग को लेकर आशा वर्करों की हड़ताल आज 12 दिन भी बदस्तूर जारी रही। आज मंगलवार को बादशाह खान अस्पताल के प्रांगण में में हुई हड़ताली कर्मचारियों ने की सभा की अध्यक्षता जिला प्रधान हेमलता ने की।

 

इस मौके पर सीटू के जिला प्रधान निरंतर पराशर, जिला सचिव लालबाबू शर्मा, जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह डंगवाल, और कर्मचारी नेता धर्मवीर वैष्णव विशेष रुप से उपस्थित रहे। आशा वर्करों को संबोधित करते हुए वीरेंद्र सिंह डंगवाल ने राज्य सरकार पर आशा वर्करों की मांगों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि हरियाणा की सरकार एक तरफ आशाओं को कोरोना योद्धाओं का नाम दे रही है दूसरी तरफ इनको जोखिम भत्ता देने और कोविड-19 में सेवाएं देते हुए जीवन रक्षक उपकरण जैसे पीपीई किट, सैनिटाइजर ,मास्क, दस्ताने इत्यादि आवश्यक सामान देने में भी कटौती कर रही है। उन्होंने इस बात पर हैरानी व्यक्त की की एक तरफ सरकार आशाओं से पूरे समाज की सर्वे रिपोर्ट लाने पर दबाव डालती है। दूसरी तरफ इनको समय पर मिलने वाले प्रोत्साहन राशियों का भुगतान नहीं करती है। जबकि प्रदेश में स्वास्थ्य के ढांचे को मजबूत बनाने में आशा वर्करों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

 

आशा वर्करों की मेहनत के बल पर ही स्वास्थ्य विभाग कोरोना जैसी महामारी से लड़ने में कामयाब हुआ है। उन्होंने बताया कि आशा वर्कर विगत 7 अगस्त से हड़ताल पर है। सरकार ने सोमवार को आशा वर्कर यूनियन की मांगों पर बातचीत के सचिवालय चंडीगढ़ में बैठक बुलाई थी। लेकिन सरकार मांगों को लागू नहीं करना चाहती है। इसलिए यूनियन ने हड़ताल को 21 अगस्त तक और बढ़ा दिया है। जिला प्रधान हेमलता ने बताया कि सरकार की हठधर्मिता को देखते हुए यूनियन ने कल 19 अगस्त को बीके नगर निगम चौक से नीलम चौक तक प्रदर्शन करके स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज का पुतला फुकने का निर्णय लिया है। इसके बाद आगामी 20 अगस्त को प्रदेश के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा के सेक्टर 10 स्थित कार्यालय के सामने बहुत बड़ा प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया है।

 

इस प्रदर्शन में सीटू से संबंधित सभी कारखानों के मजदूर मिड डे मील वर्कर, मगर ग्रुप समिति, के वर्कर, आंगनवाड़ी वर्कर और हेल्पर,वन मजदूर बड़ी संख्या में भाग लेंगे। इस प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए सभी यूनियन एड़ी चोटी का जोर लगाएंगे। आज की सभा को संबोधित करते हुए लालबाबू शर्मा और धर्मवीर वैष्णव ने सिविल सर्जन फरीदाबाद पर आशा वर्करों की स्थानीय समस्याओं की लागू नहीं करने का आरोप लगाया। दोनों नेताओं ने बताया कि जब तक आशा वर्करों की मांगों का समाधान नहीं होता है तब तक इस आंदोलन को पूर्ण रूप से समर्थन मिलता रहेगा। आज की सभा को सुधा पाल, नीलम जोशी, पूजा ठाकुर, सुशीला चौधरी, इत्यादि ने भी संबोधित किया।

Faridabad: The strike of Asha workers today is also on the 12th day regarding their demand faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

निगम को सख्त कार्रवाई के आदेश, फरीदाबाद में बिना नक्शे बनी चौथी मंजिलों पर चलेगा बुलडोजर

July 14, 2026

फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र की बसंतपुर कॉलोनी में, पति ने ससुर के सामने ब्लेड से काटा पत्नी का गला, हालत नाजुक

July 14, 2026

महिलाओं ने JE का कॉलर पकड़ हाथापाई की, कहा- गलत तरीके से छुआ, 4 दिन से बिजली न आने पर सड़क पर बैठी थीं

July 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.