फरीदाबाद : नारी फाउंडेशन जवाहर इकाई द्वारा सुभाष चंद्र बोस जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई, सुभाष चंद्र बोस जी देश के पहले अघोषित प्रधानमंत्री थे, परंतु विडंबना है उनको इतना सम्मान नहीं मिल पाया जितना मिलना चाहिए था, इस मौके पर नारी फाउंडेशन के प्रवक्ता श्रीमान विकास जी इकाई के कार्यक्रम में उपस्थित रहे,सुभाष चंद्र बोस के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा युवाओं को सुभाष चंद्र बोस के जीवन को अनुसरण करना चाहिए, जिस तरह से वह शारीरिक मानसिक बौद्धिक तीनों रूप से सक्रिय थे उसी प्रकार युवाओं को इन तीनों शक्तियों को मजबूत करना होगा, तभी देश परम वैभव को प्राप्त करेगा, इस मौके पर नारी फाउंडेशन के जवाहर कॉलोनी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे
