फरीदाबाद : राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की संस्थापक,एवं राष्ट्रीय चेयरपर्सन अम्बिका जी शर्मा व प्रदेशाध्यक्ष पूजा जी पाठक द्वारा चलाये जा रहे गौसेवा प्रकल्प को आगे बढाते हुए! राष्ट्रीय महिला जागृति मंच सीकर की टीम द्वारा, भामाशाहों,व गौसेवकों के सहयोग से एक बार फ़िर – भाद्रपद मास की अमावस्या तारीख 19-8-2020 बुधवार को श्री करणी माता गौशाला,चेलासी-सीकर (राज.) में गौसेवा करने का अवसर मिला! जिलाध्यक्ष हेमलता मिश्रा ने बताया कि :- इस बार बारिश में गौशाला की जमीन और हरा चारा दोनों गीला हो जाने कारण, हरे चारे को कटिंग करके (छोटे टुकडे.) की भरी हुयी 1 पिकअप (हरा चारा) और 51 किलो गुड़ गायों को खिलाकर गौमाता का आशीर्वाद लिया गया ! इतना ही नहीं इस बार पुरुष वर्ग ने भी बढ़ चढकर गौसेवा में हिस्सा लिया!

जिला संयोजक मीराँ कुमावत ने बताया कि अमावस्या को गौसेवा करने से पितरों का आशीर्वाद भी मिलता है! इस अवसर पर कलावती दादलीका, सम्पत सिहोटिया, कृत्तिका दादलीका, भाविका कुमावत,मधु घटेलवाल,पायल सिहोटिया, राजेन्द्र दादलीका, महेश सिहोटिया, ओमप्रकाश कुमावत, ललित खण्डेलवाल, अनिल अग्रवाल, मोहित दादलीका, पंकज सिहोटिया, मोहित कुमावत, व मयंक कुमावत मौजूद रहे! जिलाध्यक्ष हेमलता मिश्रा ने सभी सहयोगी दानदाताओं का आभार प्रकट किया, और कहा भविष्य में भी हमारी टीम धार्मिक व गौसेवा के कार्य करती रहेगी!
