फरीदाबाद : कृपाल सिंह बाल्मीकि राष्ट्रीय सचिव NCWC एवम् अखिल भारतीय वाल्मीकि समाज विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं होडल हसनपुर के पूर्व विधायक स्वर्गीय श्री बिहारी लाल वाल्मीकि के धेवते कृपाल सिंह के आवाहन पर हरियाणा कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष कुमारी शैलजा जी एवं उनके साथ प्रतिनिधि मंडल श्री राम कृष्ण गुज्जर Ex – MLA और रघुबीर सिंह तेवतिया Ex -MLA पृथला , गुलशन बग्गा वरिष्ठ कांग्रेस नेता, योगेश गोड , सुमित गोड,वेद प्रकाश विद्रोह, गौरव ढींगरा, योगेश ढींगरा, मोहम्मद विलास, सतवीर डागर गांव साहपुर पहुंचे, वहा मैने सेलजा एवं प्रतिनिधि मंडल को परासा राम वाल्मीकि हत्याकांड से पीड़ित परिवार के सदस्य एवं गांव मौजिज लोग से मिलवाया और मृतक परसाराम के भाई अशोक एवं राकेश मुरेंड गाव सरपंच ने सारी घटना के बारे में बताया कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जानकारी दी। पीड़ित परिवार ने कहा जल्द से जल्द उन्हे न्याय मिले और दोषियों को सलाखों के पीछे हो।
उन्होंने कहा अब आपसे उम्मीद है ।कृपाल सिंह वाल्मीकि ने समाज की तरफ से मांग रखी थी की पीड़ित परिवार को कम से कम 1 करोड़ का मुआवजा व परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए।इसमें समाज के गणमान्य लोग जैसे -अशोक कीर ,अनिल कुमार, संदीप ,धीरज ,रामवीर, देवराज, बाबूलाल ,रवि, दुष्यंत स्वामी इत्यादि लोगों ने कृपाल सिंह की बात का समर्थन किया ।जिस पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आ कुमारी शैलजा ने पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया कि मैं आपकी आवाज हरियाणा सरकार तक पहुंच जाऊंगी और जोर-जोर से इस विषय को विधानसभा में उठाया जाएगा और हर संभव आपका मदद दी जाएगी।
