फरीदाबाद : राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की राष्ट्रीय सचिव मनीषा बोहत जी आज रोहतक के अनाथाश्रम में अपने बेटे का जन्मदिन मनाने के लिए बेटे के साथ पहुँची। मनीषा जी ने अपने बेटे का जन्मदिन अनाथाश्रम में सभी बच्चों के बीच केक काटकर मनाया। केक काटने के बाद मनीषा जी ने सभी बच्चों को भोजन का वितरण भी किया।
मनीषा जी का कहना है कि अधिकतर लोग जन्मदिन को अपने परिवार के साथ ही मनाना पसंद करते हैं लेकिन हमें अपनी खुशियां ऐसे बच्चों के साथ भी मनानी चाहिए जिनका कोई ना हो। बेटे के जन्मदिवस पर मनीषा जी ने अनाथाश्रम में केक काटने ओर भोजन वितरण के बाद बच्चो के साथ पौधरोपण भी किया
