Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » जानें क्या चल रहे हैं भाव, सोना हुआ और सस्ता, चांदी की कीमतों में भी आई गिरावट

जानें क्या चल रहे हैं भाव, सोना हुआ और सस्ता, चांदी की कीमतों में भी आई गिरावट

faridabadnews24By faridabadnews24August 24, 2020No Comments2 Mins Read

नई दिल्ली । सोने के भाव में सोमवार को काफी अधिक उतार-चढ़ाव देखने को मिला। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को सोना 44 रुपये की भाव कमी के साथ 53,040 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रह गया। इससे पिछले सत्र में सोना 53,084 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुए था। इसी तरह चांदी की कीमतों में भी अच्छी-खासी कमी देखने को मिली। दिल्ली में सोमवार को चांदी की कीमत 206 रुपये की गिरावट के साथ 68,202 रुपये प्रति किलोग्राम पर रह गई। दिल्ली सर्राफा बाजार में इससे पिछले सत्र में चांदी का बंद भाव 68,408 रुपये प्रति किलोग्राम पर रहा था।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा, ”रुपये के मूल्य में तेजी से दिल्ली में 24 कैरेट सोने के हाजिर भाव में काफी अधिक उतार-चढ़ाव देखने को मिला।”

उल्लेखनीय है कि घरेलू शेयर बाजारों में तेजी और विदेशी निवेशकों के निवेश बढ़ाने की वजह से सोमवार को भारतीय मुद्रा में काफी मजबूती देखने को मिली। सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 52 पैसे मजबूत होकर 74.32 रुपये प्रति डॉलर के स्तर पर पहुंच गया।  अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के भाव

वैश्विक स्तर पर सोमवार को सोना भाव तेजी के साथ 1,950 डॉलर प्रति औंस पर रहा। वहीं, चांदी की कीमत 26.80 डॉलर प्रति औंस पर थी। बकौल तपन पटेल सप्ताह के पहले कारोबारी सत्र में सोने में तेजी देखने को मिली और हाजिर कीमत 1,950 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गई।

वायदा बाजार में सोने का भाव (Gold Price in Futures Market)

हाजिर बाजार के साथ वायदा कारोबार में भी सोने के दाम में गिरावट का सिलसिला जारी है। सोमवार को शाम 05:02 बजे अक्टूबर, 2020 को डिलिवरी वाले सोने की कीमत 235 रुपये यानी 0.45 फीसद की गिरावट के साथ 51,781 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रह गई। इसी तरह दिसंबर में डिलिवरी वाले सोने का भाव 217 रुपये यानी 0.41 फीसद की कमी के साथ 51,988 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रह गई।

वायदा बाजार में चांदी की कीमत (Silver Price in Futures Market)

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर शाम 05:10 बजे चार सितंबर, 2020 को डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 617 रुपये यानी 0.92 फीसद की गिरावट के साथ 66,450 रुपये प्रति किलोग्राम पर रह गई। इसी तरह दिसंबर के कॉन्ट्रैक्ट वाली चांदी का भाव 653 रुपये यानी 0.94 फीसद की कमी के साथ 68,990 रुपये प्रति किलोग्राम पर रह गई।

faridabadnews24 gold prices are cheaper and silver prices also fall Know what is going on
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

जानिए क्या है खासियत, LIC OF INDIA ने लॉन्च किया जीवन अक्षय-7 एन्युटी प्लान

September 4, 2020

ग्राहकों को मिलेगी 30 दिन फ्री सर्विस, Reliance Jio के धांसू नए और सस्ते प्लान

September 2, 2020

राज्यपाल से मिले उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला युवाओं को निजी नौकरियों में 75 फीसदी आरक्षण दिलवाने के लिए

August 11, 2020
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.