कोरोना काल के चलते कई अलग- अलग गाइडलाइंस लगातार जारी हो रही हैं। अब 1 सितंबर से कई नियमों में बदलाव होने जा रहा है, जिसका सीधा असर आम जनता पर पड़ेगा। इन बदलावों में आमजन से जुड़ी चीजें गैस सिलेंडर के रेट, ईएमआई, एयरलाइंस और जीएसटी पर ब्याज की दरें प्रमुख है। इसके अलावा अनलॉक 4 की प्रक्रिया भी आम लोगों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाली है।
LPG गैस सिलेंडर में होगा बदलाव
एक सितंबर से होने वाले बदलाव में सबसे महत्वपूर्ण गैस सिलेंडर के रेट हैं। इस बार आम लोगों को थोड़ी महंगाई से राहत मिल सकती है। गैस सिलेंडर के रेटों में कटौती हो सकती है। LPG, CNG और PNG गैस के दामों में भारी गिरावट दर्ज की गई है। ऐसे में आम लोगों को भी गैस की गिरती कीमतों का लाभ मिल सकता है।
फ्लाइट में यात्रा हो सकती है महंगी
1 सितंबर से विमान सेवाएं महंगी हो सकती है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने 1 सितंबर से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय यात्रियों से उच्च विमानन सुरक्षा शुल्क वसूलने का फैसला किया है। एएसएफ शुल्क के तौर पर घरेलू यात्रियों से अब 150 के बजाए 160 रुपए वसूला जाएगा, वहीं अंतरराष्ट्रीय यात्रियों से 4.85 डॉलर के बदले 5.2 डॉलर वसूला जाएगा।
EMI का बोझ ज्यादा बढ़ेगा
एक सितंबर से EMI वालों को झटका लग सकता है। कोरोना काल की वजह से लोन ग्राहकों की EMI पर रोक लगी हुई थी वह 31 अगस्त को समाप्त हो रही है। अब अगले भारतीय स्टेट बैंक समेत की बैंक अगले हफ्ते से EMI शुरु कर सकते हैं। इसके लिए इस बार सरकार की तरफ से कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है।
मेट्रो की सेवा हो सकती है शुरु
दिल्ली में एक सितंबर से मेट्रो की सेवा को शुरु किया जा सकता है। अनलॉक 4 की प्रक्रिया की तहत लंबे समय से बंद पड़ी मेट्रो को सोशल डिस्टेंनसिंग के नियमों के तहत दोबारा से शुरु किया जा सकता है। अधिकारियों के अनुसार, इस दौरान एक सितंबर से ही दिल्ली मेट्रो के परिचालन की अनुमति दी जा सकती है।
इंडिगो एयरलाइन्स की उड़ानें होंगी शुरु
बजट एयरलाइंस इंडिगो ने अपनी उड़ानें स्टेप बॉय स्टेप शुरू करने का एलान किया है। 1 सितंबर से प्रयागराज, कोलकात्ता एवं सूरत उड़ान भी शुरू हो जाएगी। भोपाल-लखनऊ रूट पर कंपनी 180 सीटों वाली एयर बस-320 चलाएगी। यह उड़ान सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को संचालित होगी। अब कंपनी ने प्रयागराज, कोलकात्ता एवं सूरत उड़ान का शेड्यूल जारी कर 1 सितंबर एवं इसके बाद की तारीखों में बुकिंग शुरू कर दी गई है।
स्कूलों के खुलने पर फैसला संभव
केंद्र सरकार ने अनलॉक-4 में कई प्रतिबंधों के साथ 1 सितंबर से 14 नवंबर के बीच स्कूल खोलने लिए गाइडलाइंस की तैयारी कर रही है। योजना पर सचिवों के समूह और हेल्थ मिनिस्टर हर्षवर्धन से इस बारे में चर्चा हो चुकी है। बताया जा रहा है कि अंतिम अनलॉक गाइडलाइंस के दौरान इस बारे में जानकारी दी जाएगी।
ओला उबर ड्राइवर कर सकते हैं हड़ताल
ऐप आधारित कार सेवा मुहैया कराने वाली कंपनी ओला (Ola) और उबर (Uber) के ड्राइवरों ने दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में 1 सितंबर से हड़ताल की चेतावनी दी है। कैब ड्राइवरों ने अपनी कई मांगों जैसे किराये में बढ़ोतरी और लोन रिपेमेंट मोरेटोरियम के विस्तार को लेकर हड़ताल जाने की धमकी दी है। अगर सरकार समस्याओं को हल करने में विफल रहती है तो कैब एग्रीगेटर्स के साथ काम करने वाले लगभग 2 लाख ड्राइवर हड़ताल में शामिल होंगे।
GST देनदारी देरी से अदा पर लगेगा ब्याज
जीएसटी की देनदारी को लेकर भी एक सितंबर से बड़ा फैसला हो सकता है। अगर जीएसटी की देनदारी में देरी होती है तो उसके लिए ब्याज लगाने का प्रावधान तैयार किया जा रहा है। भुगतान में देरी की स्थिति में एक सितंबर से कुल टैक्स देनदारी पर ब्याज लेगा। 25 अगस्त को अधिसूचित किया कि एक सितंबर 2020 से कुल कर देनदारी पर ब्याज लिया जाएगा। इसका मतलब यह कि, शेष टैक्स देनदारी पर ब्याज लगाने की सुविधा का लाभ करदाताओं को एक जुलाई 2017 की बजाय 1 सितंबर 2020 से मिलेगा।








