Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » जेईई-एनर्ईईटी की परीक्षाएं रद्द करवाने को लेकर कांग्रेसियों ने किया विरोध प्रदर्शन

जेईई-एनर्ईईटी की परीक्षाएं रद्द करवाने को लेकर कांग्रेसियों ने किया विरोध प्रदर्शन

faridabadnews24By faridabadnews24August 28, 2020No Comments3 Mins Read

फरीदाबाद, 28 अगस्त। देश एक तरफ भयावह कोरोना महामारी से जूझ रहा है और कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार तेजी से वृद्धि हो रही है, वहीं दूसरी तरफ केंद्र की भाजपा सरकार विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को खतरे में डाल जेईई-एनर्ईईटी की परीक्षाएं करवाने के लिए अड़ी हुई है, जबकि विद्यार्थी व अभिभावक इस बात से चिंतित है। इसी मुद्दे को लेकर कांग्रेस अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी, राहुल गांधी, हरियाणा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा व पूर्व मुख्यमंत्री चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा के निर्देशानुसार जिला कांग्र्रेस कमेटी फरीदाबाद के आह्वान पर शुक्रवार को जिले के कांग्रेसियों ने एकजुट होकर सेक्टर-12 जिला लघु सचिवालय पर विरोध प्रदर्शन किया और ज्ञापन के माध्यम से सरकार तक विद्यार्थियों की आवाज को पहुंचाने का काम किया।

 

 

इस विरोध प्रदर्शन की अध्यक्षता पूर्व विधायक ललित नागर ने की, जबकि इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व विधायक आनंद कौशिक, कांग्रेसी नेता लखन सिंगला, वरिष्ठ कांग्रेेसी नेता पं. योगेश गौड़, पूर्व महासचिव बलजीत कौशिक, एडवोकेट सुभाष कौशिक, प्रदेश प्रवक्ता सुमित गौड़, प्रवक्ता योगेश ढींगड़ा, प्रवक्ता जितेंद्र चंदेलिया, पूर्व चेयरमैन डा. एस.एल. शर्मा, कांग्रेसी नेता राजन ओझा, सत्यवीर डागर, भारत अरोड़ा, कांग्रेसी नेता मनोज अग्रवाल, प्रदेश कॉर्डिनेटर गौरव ढींगड़ा, एआईपीसी जिलाध्यक्ष डा. सौरभ शर्मा, युवा कांग्रेसी नेता रिंकू चंदीला, बाबूलाल रवि, मोनू ढिल्लो, चुन्नू राजपूत, विकास फागना, महिला जिलाध्यक्ष प्रियंका कक्कड़, कांग्रेसी नेता वेदप्रकाश यादव, अनीशपाल, अशोक रावल, संजय सोलंकी, इकबाल कुरैशी, विनोद कौशिक, युवा नेता समीर धमीजा आदि मौजूद थे। विरोध प्रदर्शन के दौरान सोशल डिस्टेसिंग का विशेष ध्यान रखा गया और कांग्रेसी नेताओं ने हाथ में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर अपना रोष जाहिर किया। कांग्रेसियों ने अपने संबोधन में एक स्वर में केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार पर हल्ला बोलते हुए कहा कि एक तरफ जहां कोरोना का संक्रमण जोर पकड़ रहा है वहीं भाजपा सरकार परीक्षाओं के माध्यम से छात्र-छात्राओं के जीवन से खिलवाड़ कर रही है।

 

 

उन्होंने कहा कि यह समय कोरोना संक्रमण पर काबू पाने का है न कि छात्र-छात्राओं से जीवन को खतरे में डालने का। जब अभिभावक ही नहीं चाहते कि कोरोना महामारी के दौरान जेईई-एनर्ईईटी की परीक्षाएं हो तो सरकार आखिरकार इन परीक्षाओं को करवाने में क्यों तुली है। उन्होंने भाजपा सरकार को चेताते हुए कहा कि वह कोरोना महामारी को देखते हुए इन परीक्षाओं को स्थगित करें, अन्यथा कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे पर विद्यार्थियों के साथ मिलकर सरकार की ईट से ईट बजाने का काम करेगी। इस मौके पर श्रीमती सुनीता फागना, टीकाराम, विजय भीम बस्ती, संदीप वर्मा, आकाश सैनी, कपूरचंद अग्रवाल, सरला मैडम, मालवती पांचाल, सुषमा यादव, सोनू चौधरी आदि अनेकों कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।

Congressmen protest against cancellation of JEE-NEET examinations faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

निगम को सख्त कार्रवाई के आदेश, फरीदाबाद में बिना नक्शे बनी चौथी मंजिलों पर चलेगा बुलडोजर

July 14, 2026

फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र की बसंतपुर कॉलोनी में, पति ने ससुर के सामने ब्लेड से काटा पत्नी का गला, हालत नाजुक

July 14, 2026

महिलाओं ने JE का कॉलर पकड़ हाथापाई की, कहा- गलत तरीके से छुआ, 4 दिन से बिजली न आने पर सड़क पर बैठी थीं

July 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.