राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की मध्य प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सपना मिश्रा एवं उनके पति देव मानव सेवा ट्रस्ट के मध्य प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट आदित्य मिश्रा ने इको फ्रेंडली गणेश जी बनाकर घर पर ही विसर्जन करके पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया है
सतना मध्य प्रदेश के युवा समाजसेवी दंपत्ति ने लोगों को पर्यावरण का महत्व बताने के लिए घर में ही शुद्ध मिट्टी से गणेश प्रतिमा का निर्माण किया। 10 दिन तक पूरे मोहल्ले के साथ भजन कीर्तन एवं आराधना की। तत्पश्चात विसर्जन के दिन उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए घर में ही एक बड़े गमले में गणेश विसर्जन कर वृक्षारोपण किया। दोनों ने बताया कि इस तरह गणपति बप्पा जीवन भर उनके साथ उनके घर में ही फूल दायक पौधे में रहकर अपना आशीर्वाद प्रदान करते रहेंगे। भजन संध्या में मुख्य रूप से सुख नारायण मिश्रा सविता मिश्रा गुनगुन मिश्रा शौर्य मिश्रा पंकज शुक्ला लीला शुक्ला मंजू द्विवेदी, राधारानी शर्मा, साधना जैन सुमन श्रीवास्तव सुनीता वर्मा किरण गर्ग दीनानाथ गर्ग एवं अन्य संस्था से जुड़ी महिलाएं उपस्थित रही.
इस शुभ अवसर पर कोरोना वारियर्स के रूप में युवा समाजसेवी दंपत्ति ने सभी वार्ड वासियों का डिजिटल ऑक्सीमीटर से ऑक्सीजन लेवल चेक करवाया एवं लोगों को मास्क और सैनिटाइजर बांटकर लोगों को वैश्विक महामारी से लड़ने के लिए जागरूक किया.
