Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » 58 हजार 743 रुपये खाते से साफ, OLX से फ्रिज बेचना पड़ा महंगा

58 हजार 743 रुपये खाते से साफ, OLX से फ्रिज बेचना पड़ा महंगा

faridabadnews24By faridabadnews24September 3, 2020No Comments2 Mins Read

यमुनानगर : ओएलएक्‍स पर बहुत से ऐसे ठग हैं जो सस्‍ते प्रोडेक्‍ट बेचने या महंगे दाम में सामान खरीदने का झांसा देकर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। ताजा मामला यमुनानगर का है जहा एक व्‍यक्ति से ठगी हो गई। गांधी नगर थाना क्षेत्र की शिवदयालपुरी कालोनी के अध्यापक उमेश प्रताप शर्मा के साथ ऑनलाइन ठगी हो गई। ओएलएक्स पर फ्रिज खरीदने के बहाने अध्यापक को सायबर ठगों ने जाल में फंसाया। इसके बाद पेटीएम में रुपये भेजने की बात कहकर क्यूआर कोड भेजा। कोड स्कैन करते ही उनके खाते से 58743 रुपये निकाल लिए। मामले की पुलिस को शिकायत देकर केस दर्ज कराया गया है।

 

 

शिवदयाल पुरी कालोनी निवासी उमेश प्रताप शर्मा ने बताया कि जुलाई  में उसे फ्रिज बेचना था। उसने फ्रिज की फोटो ओएलएक्स पर डाल दी। 10 जुलाई को उसके पास पुणे से एक व्यक्ति का फोन आया। आरोपित ने बताया कि वह आर्मी हेड क्वार्टर से बोल रहा है। उसे उनका फ्रिज खरीदना है। वह उनके अकाउंट में पेटीएम से पेमेंट कर देंगे। इसी दौरान आरोपित ने कहा कि मोबाइल पर क्यूआर कोड आया है। उसे यह कोड दूसरे फोन से चार बार स्कैन करना होगा।

जिसके बाद उसके अकाउंट में पैसे ट्रांसफर हो जाएंगे। उमेश ने बताया कि जब उसने क्यूआर कोड को दूसरे फोन से तीन बार स्कैन किया। इसके बाद उसके मोबाइल पर खाते से 58,743 रुपये निकलने का मैसेज आया। मैसेज आते ही उसने आरोपित के फोन पर संपर्क किया। लेकिन आरोपित को फोन नहीं मिला। अब उसका फोन बंद आ रहा है।

 

 

बता दें कि कुछ लोग खुद को आर्मी मैन बताकर भी ओएलएक्‍स पर फ्रॉड कर रहे हैं। इसके अलावा बहुत से ऐसे लोग हैं जो सामान बेचने या खरीदने के बहाने ऑनलाइन पेमेंट करने की बात कह लोगों के खाते खाली कर रहे हैं। ऐसे में बेहद सावधानी बरते जाने की आवश्‍यकता है। आप भी इस तरह के किसी व्‍यक्ति के झांसे में न आएं।

58 thousand 743 rupees clear from account faridabadnews24 selling fridge from OLX was expensive
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

Hair Colour Alert: काले बाल वालों के लिए भी है खास खबर, लाल बाल वालों के लिए चेतावनी, रिसर्च में हुए चौंकाने वाले खुलासे

June 12, 2026

फिरोजाबाद पुलिस की गोली से घाय, मस्जिद में किशोरी से दुष्कर्म करने का आरोपित इमाम मुठभेड़ में गिरफ्तार

June 10, 2026

घरेलू LPG सिलिंडर 29 रुपये महंगा, दिल्लीवालों को महंगाई का एक और झटका

June 7, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.