Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » प्रदेश भर में आशा वर्कर हड़ताल पर हैं, अपनी मांगों को लेकर आशा वर्करों का धरना जारी

प्रदेश भर में आशा वर्कर हड़ताल पर हैं, अपनी मांगों को लेकर आशा वर्करों का धरना जारी

faridabadnews24By faridabadnews24September 4, 2020No Comments2 Mins Read

फरीदाबाद : स्थानीय बादशाह खान अस्पताल के बाहर अपनी लंबित मांगों  की प्राप्ति के लिए आशा वर्करों ने जमकर प्रदर्शन किया। और सरकार विरोधी नारे लगाए। वर्कर प्रोत्साहन राशियों का भुगतान करो, जोखिम भक्ता चार हजार रुपए लागू करो के नारे लगा रहे थे। आंदोलनरत कर्मचारियों का नेतृत्व यूनियन की उप प्रधान अनीता भारद्वाज ने किया।जबकि संचालन जिला सचिव सुधा पाल कर रही थी। इस मौके पर सीटू के जिला सचिव लालबाबू शर्मा और जिला उपाध्यक्ष विरेंद्र सिंह डंगवाल तथा बैंक यूनियन के प्रधान ओम प्रकाश उपस्थित थे। आंदोलनरत वर्करों को संबोधित करते हुए वीरेंद्र सिंह डंगवाल ने सरकार पर आशा वर्करों के साथ अन्याय करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2018 में यूनियन की बैठक मंत्री जी के साथ हुई थी।

 

उसमें सभी मांगों को लागू करने पर सहमति बन गई थी। लेकिन जब नोटिफिकेशन जारी किया गया। तो उसमें स्वीकृत मांगों का उल्लेख नहीं था। उन्हीं  मांगों के समर्थन में और कोरोना महामारी के दौरान सबसे अधिक काम करने के उपरांत केंद्र सरकार द्वारा दी गई प्रोत्साहन राशियों का  सरकार के द्वारा भुगतान नहीं करने और जोखिम भत्ता लागू नहीं करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर आशा वर्कर 7 अगस्त से संघर्ष कर रही हैं। लेकिन सरकार ने इनके  समाधान के लिए  कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। सरकार की अनदेखी के खिलाफ जब आशा वर्करों ने 26 अगस्त को विधानसभा सत्र के दौरान पंचकूला में विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया तब सरकार ने आदरणीय मुख्यमंत्री जी के स्वास्थ्य लाभ के बाद वार्ता करने का भरोसा दिलाया। लेकिन इस अवसर के आने से पहले ही पंचकूला पुलिस ने आशा वर्कर यूनियन के पदाधिकारियों सहित सीटू के पांच नेताओं पर 28 अगस्त को  झूठे मुकदमें दायर कर दिए। डगवाल ने बताया कि इस तरह के मुकदमे दायर करने से आंदोलन कमजोर नहीं होगा। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने आशा वर्करों की मांगों को लागू नहीं किया और झूठे मुकदमे वापस नहीं लिए तो यूनियन बड़े आंदोलन का ऐलान करेगी ।

 

यूनियन की मुख्य मांगों  मांगों में आशाओं को सरकारी कर्मचारी का दर्जा दो, एक्टिविटी की काटी गई 50% राशि वापस देने, ईएसआई पी एफ का लाभ देने, जोखिम भत्ता ₹4000 लागू करने, एएनएम की भर्ती में आशा वर्करों को वरीयता देने, इत्यादि हैं। आज के प्रदर्शन को लालबाबू शर्मा, बैंक कर्मी ओम प्रकाश, सुधा पाल, सुशीला चौधरी, नीलम जोशी, पूजा गुप्ता, इत्यादि ने भी संबोधित किया

Asha workers are on strike all over the state Asha workers continue to protest against their demands faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

निगम को सख्त कार्रवाई के आदेश, फरीदाबाद में बिना नक्शे बनी चौथी मंजिलों पर चलेगा बुलडोजर

July 14, 2026

फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र की बसंतपुर कॉलोनी में, पति ने ससुर के सामने ब्लेड से काटा पत्नी का गला, हालत नाजुक

July 14, 2026

महिलाओं ने JE का कॉलर पकड़ हाथापाई की, कहा- गलत तरीके से छुआ, 4 दिन से बिजली न आने पर सड़क पर बैठी थीं

July 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.