फरीदाबाद : राष्ट्रीय महिला जागृति मंच ओर देव मानव सेवा ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में आज दिनांक 5 सितंबर शिक्षक दिवस पर स्टार टीचर अवार्ड 2020 का आयोजन किया गया। यह आयोजन फरीदाबाद के सिकरोना गाँव मे सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल में स्कूल के संस्थापक ओर निदेशक डॉ तेजपाल शर्मा जी की संयोजकता में किया गया था। संगठन की संस्थापक राष्ट्रीय चेयरपर्सन अम्बिका शर्मा जी ने राष्ट्रीय स्तर पर स्टार टीचर अवार्ड का आयोजन किया हुआ है। देश भर से अवार्ड के लिए आवेदन आये हुए हैं। और लगभग 100 से ज्यादा अध्यापकों को अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है।
सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 5 श्रेष्ठ अध्यापक, एक प्रिंसिपल ओर निदेशक को स्टार टीचर अवार्ड 2020 से सुशोभित किया गया। अध्यापक गण को देव मानव सेवा ट्रस्ट के राष्ट्रीय सलाहकार एडवोकेट महेंद्र वशिष्ट जी, राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की संस्थापक चेयरपर्सन अम्बिका शर्मा जी, हरियाणा युवा अध्यक्ष पवन शर्मा जोंटी जी, फरीदाबाद जिला अध्यक्ष नीलम चौधरी जी, जिला संयोजक रेनू बाला जी द्वारा सम्मानित किया गया।
अम्बिका शर्मा जी का कहना है कि हमारे जीवन में शिक्षा का बहुत महत्व है और अध्यापक शिक्षा का अहम पहलू है। अध्यापकों द्वारा हमारे देश के बच्चों का भविष्य सँवारा जाता है। हमें हमेशा अध्यापकों का सम्मान करना चाहिए और उन्हें पुरस्कार से सुशोभित करना चाहिए। हमें बहुत खुशी है कि हमारे संगठन द्वारा अध्यापकों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जा रहा है। ऐसे पुरस्कार अध्यापकों में हौसला भरते हैं और शिक्षा प्रणाली में सुधार आता है।
