Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » दिल्ली : सूने-सूने नजर आए स्टेशन, पहले दिन खाली दौड़ी मेट्रो

दिल्ली : सूने-सूने नजर आए स्टेशन, पहले दिन खाली दौड़ी मेट्रो

faridabadnews24By faridabadnews24September 8, 2020No Comments3 Mins Read

दिल्ली : पांच महीने से अधिक इंतजार के बाद सोमवार यलो लाइन (समयपुरी बादली से हुडा सिटी सेंटर) पर मेट्रो का परिचालन शुरू हो गया है। मगर कोविड महामारी के बीच शुरू हुए मेट्रो में पहले दिन की तुलना में उम्मीद से कम यात्री पहुंचे। मगर जो पहुंचे वह कोविड संक्रमण को रोकने के लिए किए गए मेट्रो के इंतजामों से खुश नजर आएं। मेट्रो का कहना है कि आने वाले दिनों में जब बाकी लाइन खुलेगी तो भीड़ भी बढ़ेगी।

मेट्रो का परिचालन सुबह शाम चार-चार घंटे में दो पाली में हुआ। दिनभर में कुल 15,500 से अधिक लोगों ने सफर किया। पहले पाली में सुबह 7 से 11 के बीच 7500 लोगों ने सफर किया। दूसरी पाली शाम 4 बजे से रात 8 बजे के बीच 8 हजार से अधिक लोगों ने सफर किया है। शाम के पाली में थोड़ा इजाफा तो हुआ मगर मेट्रो को उससे ज्यादा लोगों के आने की उम्मीद थी। डीएमआरसी के मुताबिक पहला दिन अच्छा रहा है। भीड़ नहीं थी तो दिक्कत नहीं हुई। मगर हमारी तैयारी पूरी है। उम्मीद है आने वाले दिनों में भीड़ बढ़ेगी।

स्टेशनों पर तीन स्तरीय जांच के बाद ही यात्री प्लेटफार्म पर पहुंच रहे। पहला स्टेशन के गेट पर ही सैनिटाइज किया जाता है। उसके बाद दूसरे स्तर पर सैनिटाइज व थर्मल स्क्रीनिंग होती है। तीसरे चरण में उसकी सुरक्षा जांच की जाती है। प्लेटफार्म पर भी यात्रियों की गतिविधि नजर रखने के लिए विशेषकर्मी तैनात थे। मेट्रो में चढ़ने उतरने के दौरान सामाजिक दूरी खत्म ना हो इसके लिए मेट्रो को 50 सेंकेंड से लेकर डेढ़ मिनट तक भी रोका जा रहा था।

स्टेशनों पर सिर्फ स्मार्ट कार्ड से यात्री की मंजूरी थी तो उसी के काउंटर खुले हुए थे। वह भी सिर्फ कैशलेस पेमेंट से ही मिल रहा था। दिल्ली में अगली चरण में 9 सितंबर को ब्लू लाइन और पिंक लाइन खोली जाएगी। उसके साथ परिचालन का समय भी बढ़ेगा। 12 सितंबर तक सभी लाइनें खोल दी जाएगी।

असुविधाः डेबिट क्रेडिट कार्ड लेकर ही चले
दिल्ली मेट्रो में आपको कैशलेस पेमेंट की तैयारी के साथ सफर करना होगा। अगर आपको स्मार्ट कार्ड में पैसा खत्म हो गया। अगर आप पर कोई जुर्माना लगा तो उसे कैश देकर काम नहीं चलेगा। आपको मोबाइल से पेमेंट ऐप के जरिए देना होगा या फिर डेबिट क्रेडिट कार्ड से भुगतान करना होगा। सोमवार को राजीव चौक कुछ मामले ऐसे देखने को मिले। जिसमें यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

उम्मीदः सभी नेटवर्क खुलने पर बढ़ेंगे यात्री
मेट्रो परिचालन के पहले दिन यात्रियों की संख्या उम्मीद से कम रही। डीएमआरसी को आशा है कि आने वाले दिनों में बाकी नेटवर्क खुलेंगे। इंटरचेंज स्टेशन शुरू हो जाएंगे तो यात्रियों की भीड़ बढ़ेगी। अभी नोएडा से गाजिबाद को जोड़ने वाली लाइन 9 व 10 सितंबर को खुल जाएंगे।

दुविधाः बंद लाइन पर मेट्रो का इंतजार करते रहे लोग
दिल्ली मेट्रो का परिचालन शुरू हुआ तो बंद प्रवेश निकास गेट, सिर्फ एक लाइन खुलने से लोगों को थोड़ी असुविधा भी हुई। स्टेशन के प्रवेश व निकास गेट का पता लगाने के लिए लोगों को भटकना पड़ा। इसके अलावा इंटरचेंज वाले स्टेशन जैसे राजीव चौक पर कुछ यात्री ऊपर आकर ब्लू लाइन पर ट्रेन का इंतजार करते दिखे। उन्हें लगा कि शायद इसपर मिलेगी। मेट्रो कर्मियों के बताने के बाद वह स्टेशन से बाहर गए।

Delhi: Listened to listened to list faridabadnews24 Metro ran empty on the first day
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

इस महिला ने दिल्‍ली पुलिस सहित देश की तमाम सुरक्षा एजेंसीज की नाक में दम कर रखा था, पुलिस ने आखिरकार इस महिला को खोज निकाला

June 25, 2026

दमकल की आठ गाड़ियों ने पाया काबू, दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट में लगी आग

June 7, 2026

घरेलू LPG सिलिंडर 29 रुपये महंगा, दिल्लीवालों को महंगाई का एक और झटका

June 7, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.