केसरिया भारत के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष पण्डित अजय शुक्ल जी व दिल्ली टीम ने मिलकर सुंदर कांड का आयोजन किया। कोविड 19 वैश्विक महामारी से सभी परेशान है और यह फैलती ही जा रही है। कहते है दवा से ज्यादा प्रार्थना का असर होता है। इसलिए केसरिया भारत की टीम ने सुंदर कांड का आयोजन करके ईश्वर से प्राथना की है कि कोविड 19 जैसी महामारी से जल्दी से छुटकारा हो। केसरिया भारत की राष्ट्रीय अध्यक्ष अम्बिका शर्मा जी का कहना है कि हमारा संगठन सनातन हिन्दू संस्कृति की रक्षा और उसके प्रचार प्रसार में लगातार लगा है। संगठन द्वारा नारी रक्षा के लिए लव जिहाद के मामले भी निपटाए जाते हैं।
राष्ट्रीय महासचिव संजय शर्मा जी व राष्ट्रीय सलाहकार डॉ रोमेश गौतम जी ने कहा कि हम हिंदुत्व के प्रचार के लिए जल्दी ही केसरिया भारत की टीम को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत करेंगे। दिल्ली निवासी साध्वी लक्ष्मी देवी जी व साध्वी सरला देवीजी भी सनातन संस्कृति में अपना अहम योगदान दे रही हैं।
