Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » अब घर बैठे 24 घंटे ऑनलाइन कर सकेंगे शिकायत, दिल्ली के लाखों लोगों के लिए राहत

अब घर बैठे 24 घंटे ऑनलाइन कर सकेंगे शिकायत, दिल्ली के लाखों लोगों के लिए राहत

faridabadnews24By faridabadnews24September 9, 2020No Comments3 Mins Read

नई दिल्ली : अब दिल्ली के लोगों को उपभोक्ता मामलों से संबंधित शिकायत करने के सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे, कोई भी, कभी भी 24 घंटे घर बैठे ऑनलाइन शिकायत कर सकेगा। इसके लिए मंगलवार को मुख्यमंत्री अर¨वद केजरीवाल ने ऑनलाइन उपभोक्ता शिकायत सिस्टम का उद्घाटन किया। ऑनलाइन किए गए इस कार्यक्रम के दौरान केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार ने पिछले 5 सालों में शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और पानी के क्षेत्र में कई कदम उठाए हैं, जिनकी चर्चा पूरे देश और दुनिया में हुई है। उसी दिशा में उपभोक्ता विभाग ने ऑनलाइन शिकायत करने का सिस्टम शुरू किया है। यह भी मील का पत्थर साबित होगा। अब लोग घर बैठे ही अपनी शिकायत कर सकते हैं।

इसके साथ ही अरविंद केजरीवाल ने स्टेट कमीशन में लंबित 7 हजार और जिला कोर्ट में लंबित 8 हजार से अधिक मामलों का शीघ्र निस्तारण करने का निर्देश दिया। जिस पर खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री इमरान हुसैन ने विभाग की तरफ से आश्वस्त किया गया कि दिल्ली में उपभोक्ताओं से संबंधी विवादों का निवारण करने और उसे मजबूती प्रदान करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

अन्य राज्य भी दिल्ली से सीख कर इस दिशा में उठाएंगे कदम

मुख्यमंत्री ने ऑनलाइन उपभोक्ता शिकायत सिस्टम का उद्घाटन करने के दौरान कहा कि मुझे बेहद खुशी है कि आज कंजूमर को‌र्ट्स में ऑनलाइन तरीके से शिकायत करने का सिस्टम चालू किया जा रहा है। मुझे यह बताया गया है कि शायद पूरे देश में दिल्ली पहला और अकेला राज्य है, जहां पर इस तरह की सुविधा चालू की जा रही है। केजरीवाल ने इस सुविधा की सफल शुरुआत के लिए सभी एजेंसियों, अधिकारियों, इंजीनियर और जिन लोगों ने इसे शुरू करने में अपनी भूमिका निभाई है, उन सभी को धन्यवाद किया। उन्होंने कहा मैं समझता हूं कि उसी दिशा में आज यह उपभोक्ता विभाग द्वारा जो ऑनलाइन शिकायत करने का सिस्टम चालू किया गया है। शिकायत करने के लिए कोई समय सीमा नहीं है, वह 24 घंटे शिकायत कर सकता है। इस सिस्टम में पेमेंट का भी तरीका ऑनलाइन कर दिया गया है। केजरीवाल ने कहा कि कोरोना काल में जब लोगों को हम प्रेरित कर रहे हैं कि वो अपने घर पर रहे, उसने यह एक बहुत महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। यह दूसरे राज्यों को भी और पूरे देश को एक दिशा दिखाएगा।

उन्होंने कहा कि मैं समझता हूं कि अन्य राज्य भी दिल्ली से सीख कर इस दिशा में कदम उठाएंगे। मैं खासकर दिल्ली राज्य उपभोक्ता शिकायत निवारण आयोग की अध्यक्ष संगीता ढींगरा को बधाई देना चाहता हूं। उन्होंने जून में ज्वाइन किया और ज्वाइन करने के बाद उन्होंने इस दिशा में इतनी मेहनत की और इतनी जल्दी ई-फाइ¨लग सिस्टम को सफल बनाया। विवादों का निवारण करने और उसे मजबूती प्रदान करने में नहींछोड़ेंगे कोई कसर इस दौरान खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री इमरान हुसैन ने कहा कि मुख्यमंत्री के मार्ग दर्शन में खाद्य एवं आपूर्ति और उपभोक्ता मामलों ने पिछले 6 सालों में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। जिससे उपभोक्ता संबंधी मामलों का शीघ्रता से निस्तारण किया जा सके। उन्होंने कहा कि मैं उम्मीद करता हूं कि जल्द से जल्द उपभोक्ताओं की तरफ से आई शिकायतों का निपटारा किया जाता रहेगा।

faridabadnews24 Now you can complain online for 24 hours from home relief for millions of Delhi
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

इस महिला ने दिल्‍ली पुलिस सहित देश की तमाम सुरक्षा एजेंसीज की नाक में दम कर रखा था, पुलिस ने आखिरकार इस महिला को खोज निकाला

June 25, 2026

दमकल की आठ गाड़ियों ने पाया काबू, दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट में लगी आग

June 7, 2026

घरेलू LPG सिलिंडर 29 रुपये महंगा, दिल्लीवालों को महंगाई का एक और झटका

June 7, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.