फरीदाबाद । अग्रवाल वैश्य समाज की सोशल मीडिया इकाई में हर्ष जिंदल को फरीदाबाद लोकसभा इकाई का संयोजक नियुक्त किया गया है। ये जानकारी देते हुए सोशल मीडिया इकाई के प्रदेश संयोजक हिमांशु गोयल ने बताया कि सोशल मीडिया की अहमियत को समझते हुए संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला ने प्रदेशस्तर से लोकसभा स्तर जिला एवं विधानसभा स्तर पर संगठन के कार्यों को समाज के लोगों तक पहुंचाने तथा उन्हें संगठन से जोडऩे के लिए सोशल मीडिया टीम के गठन के निर्णय लिया गया था जिसके तहत ये नियुक्ति की गई है। उन्होंने बताया कि हर्ष जिंदल पिछले काफी समय से संगठन के साथ जुड़ें हुए है और विभिन्न पदों पर काम करने का अनुभव भी रखते हैं। संगठन की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी व सोशल मीडिया पर संगठन के प्रचार-प्रसार में उनकी भूमिका को देखते हुए ही उन्हें ये जिम्मेदारी सौंपी है।
अपनी नियुक्ति पर हर्ष जिंदल ने प्रदेशाध्यक्ष अशोक बुवानीवाला,महिला प्रदेशाध्यक्ष सुशीला सरार्फ सोशल मीडिया टीम के प्रदेश संयोजक हिमांशु गोयल प्रदेश उपाध्यक्ष ललित बंसल,प्रदेश उपाध्यक्ष बलराम गर्ग, प्रदेश संयुक्त सचिव ललित बिंदल, युवा प्रदेश प्रवक्ता निकुंज गर्ग, बल्लभगढ़ के चेयरमैन अजय मित्तल,सोशल मीडिया टीम के प्रदेश सहसंयोजक यश जैन का धन्यवाद करते हुए कहा है की समाज ने जो जिम्मेवारी उन्हे सौपी है उस पर वह पूरी तरह से खरा उतरते हुए कर्तव्य का निष्ठा से पालन करेंगे व समाज की राजनैतिक भागीदारी सुनिश्चत करने हेतु अपना अहम योगदान प्रदान करेंगे।
