फरीदाबाद : आम आदमी पार्टी के एन आईटी 86 विधानसभा के अध्यक्ष व विधानसभा उम्मीदवार संतोष यादव ने पिपली किसान आंदोलन पर भाजपा सरकार द्वारा पुलिसिया लाठी चार्ज की घोर निंदा की। संतोष यादव ने कहा कि मैं भी किसान का बेटा हूँ और किसान का दर्द समझता हूँ लेकिन भाजपा सरकार सत्ता के नशे में चूर है और केवल शर्मायदारों का विकास कर रही है,भाजपा सरकार अपने तानाशाही रवैये के कारण ये भूल रही है कि हरियाणा की सत्ता की राह गॉव के खेतों से गुजरता है।
आज हरियाणा का किसान चिंतित है ,रोज आत्महत्या कर रहा है,सरकार द्वारा फसलों का सही दाम नही मिल रहा है।मंडी में दलालों को सरकार ने छूट दे रखा है।और भाजपा सरकार द्वारा बैंक और अन्य किसी तरह की कोई आर्थिक मदद किसान को देने में नाकामयाब है।भाजपा सरकार द्वारा सभी जनहित की घोषणाएं केवल कागजो तक सीमित है और जो आर्थिक पैकेज से किसानों का भला होना चाहिए वो शर्मायदारों को मिल रहा है।
हरियाणा सरकार में किसानों की कृषि योग्य जमीनों पर सरकार तानासाही तरीके से कब्जा करके ओने पौने दाम देकर शर्मायदारों के लिए नए नए प्रोजेक्ट तैयार कर रही है।आज किसान, जवान सभी भाजपा की दमनकारी नीतियो से परेशान है और वो दिन दूर नही जब यही आंदोलन बड़ा रूप लेगा और भाजपा सरकार चारों खाने चित्त होंगी और चुनाव में जमानत बचाना भी भाजपा के लिए मुश्किल होगा।
