Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » आढ़तियों को दो हजार करोड़ के कमीशन पर सवाल, हरियाणा IAS अशोक खेमका का एक और ट्वीट

आढ़तियों को दो हजार करोड़ के कमीशन पर सवाल, हरियाणा IAS अशोक खेमका का एक और ट्वीट

faridabadnews24By faridabadnews24September 14, 2020No Comments2 Mins Read

चंडीगढ़ : अक्‍सर चर्चाओं में रहने वाले हरियाणा के सीनयिर आइएएस अधिकारी अशोक खेमका ने एक बार फिर अपने ट्वीट से हलचल पैदा कर दी है और सरकारी व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। इस बार खेमका ने हरियाणा सरकार द्वारा हर साल आढ़तियों को दिए जाने वाले कमीशन को मुद्दा उठाया है। खेमका ने परोक्ष रूप से इसे सिस्टम की खामी बताते हुए सीधी अदायगी को किसानों के हित में करार दिया है। खेमका के इस ट्वीट से किसानों के खाते में सीधे पेमेंट की मांग को बल मिला, जबकि आढ़तियों के माध्यम से की जाने वाली खरीद व भुगतान का विरोध झलक रहा है।

ट्वीट में कहा- आढ़तियों को हर साल क्यों मिलता है दो हजार करोड़ का कमीशन

हरियाणा व्यापार मंडल के अध्यक्ष बजरंग दास गर्ग ने अशोक खेमका के इस ट्वीट को व्यापारी व आढ़ती विरोधी करार दिया है। गर्ग ने कहा कि वातानुकूलित कमरों में बैठ कर ट्वीट करने वाले अधिकारी क्या जानें कि एक व्यापारी का दर्द क्या होता है। खेमका ने एक ट्वीट कर आढ़तियों को हर साल मिलने वाले दो हजार करोड़ रुपये के कमीशन पर सवाल खड़े किए हैं। यह विवाद हर साल गेहूं व धान की सीजन में होता है।

किसानों को सीधे भुगतान की अदायगी की तरफदारी की, व्यापारी नाराज

खेमका ने ट्वीट कर कहा कि पंजाब व हरियाणा में धान एवं गेहूं की सरकारी न्यूनतम समर्थन मूल्य खरीद पर आढ़तियों को एक साल में लगभग दो हजार करोड़ कमीशन सरकारी खजाने से मिलता है। किसानों को सीधे भुगतान नहीं, बल्कि आढ़तियों के मार्फत किया जाता है। कुछ बातें समझ से परे होती हैं।बता दें कि हरियाणा में इस समय करीब 35 लाख लोग कृषि से जुड़े हुए हैं। हरियाणा सरकार द्वारा हर साल गेहूं व धान के सीजन में किसानों को अदा की जाने वाली कुल धनराशि का ढाई प्रतिशत आढ़ती को आढ़त के रूप में दिया जाता है।

another tweet by Haryana IAS Ashok Khemka Faridabad News faridabadnews24 Question on commission of two thousand crores to the adhatiyas
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

10 लाख से 33 लाख तक की निःशुल्क बीमा योजनाओं के नए नियम लागू, पत्रकारों के लिए MBW का सुरक्षा कवच

June 17, 2026

रेप के बाद हत्या की आशंका, गुरुग्राम में महिला की नंगी लाश मिलने से सनसनी

June 15, 2026

कैशियर की मौत, चंडीगढ़ के सेक्टर 11 में मेडिकल स्टोर पर फायरिंग, देखें CCTV फुटेज

June 15, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.