
सोनीपत : बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ को निशाना बनाकर की गई गोलीबारी के सिलसिले में मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने हरियाणा के सोनीपत से एक और संदिग्ध को हिरासत में लिया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। इससे पहले, पुलिस ने मामले में 11 लोगों को गिरफ्तार किया था, जिनमें से कई हरियाणा के हैं।
अधिकारी ने बताया कि सोनीपत में स्थानीय पुलिस की मदद से संदिग्ध को पकड़ा गया है और उसे मुंबई लाने के लिए कानूनी कार्रवाई की जा रही है। अपराध शाखा मामले की जांच के तहत कई राज्यों में छापेमारी कर रही है। टाइगर 18 अक्टूबर की शाम को जब मुंबई के जुहू इलाके में एक फुटबॉल मैदान से निकल रहे थे, तब दो हमलावरों ने उनकी कार पर पांच गोलियां चलाईं। घटना में टाइगर बाल-बाल बच गए, लेकिन उनका चालक और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्यों ने कथित तौर पर इस हमले की जिम्मेदारी ली है।
NEWS SOURCE Credit :punjabkesari
