Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » पंचग्राम योजना को लगेंगे पंख, हरियाणा में KMP के बराबर डबल लाइन पर दौड़ेंगी ट्रेनें

पंचग्राम योजना को लगेंगे पंख, हरियाणा में KMP के बराबर डबल लाइन पर दौड़ेंगी ट्रेनें

faridabadnews24By faridabadnews24September 16, 2020No Comments3 Mins Read

चंडीगढ़ : केंद्र सरकार ने हरियाणा की अति महत्वाकांक्षी आर्बिटल रेल कारिडोर परियोजना को मंजूरी प्रदान कर रही है। इसके तहत पलवल से सोनीपत के बीच वाया सोहना-मानेसर-खरखौदा तक डबल रेल लाइन बनाई जाएगी। यह डबल रेल ट्रैक केएमपी (कुंडली-मानेसर- पलवल) एक्‍सप्रेस वे के बराबर बिछाई जाएगी। पिछले साल जुलाई में हरियाणा मंत्रिमंडल ने इस आर्बिटल रेल कारिडर परियोजना को अपनी स्वीकृति प्रदान की थी। इस रेल परियोजना पर पिछले दस साल से काम चल रहा है, लेकिन अब जाकर इसके शुरू होने की संभावना बनी है।

आर्बिटल रेल कॉरिडोर परियोजना को केंद्र सरकार ने प्रदान की मंजूरी

हरियाणा सरकार कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेस वे के किनारे पंचग्राम (पांच शहर) बसाना चाहती है। रेल कारिडोर इस कड़ी में पहला कदम होगा। यानी केएमपी के साथ-साथ डबल रेल लाइन पर रेल दौड़ेंगी। 121.7 किलोमीटर लंबी इस रेल परियोजना पर 5617 करोड़ रुपये खर्च होंगे, जिसके पांच साल में पूरा होने का अनुमान है।

पलवल से सोनीपत के बीच वाया सोहना-मानेसर-खरखौदा तक डबल रेल लाइन

हरियाणा सरकार और रेलवे मंत्रालय के संयुक्त प्रयासों से हरियाणा रेल इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड के निदेशक मंडल ने हरियाणा आर्बिटल रेल कारिडोर परियोजना का प्रस्ताव तैयार किया था। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में इस परियोजना को मंजूरी प्रदान करने के बाद स्वीकृति के लिए केंद्र सरकार को भेजा गया। यह रेल परियोजना पलवल से सोनीपत के बीच केएमपी के साथ-साथ बनेगी।

दक्षिण हरियाणा के लोगों को चंडीगढ़ आने के लिए नहीं जाना पड़ेगा दिल्ली

पलवल से सोनीपत तक बनने वाले रेल कारिडोर मार्ग पर कुल 17 स्टेशन बनाए जाएंगे, जिनमें 14 रेल स्टेशन नए होंगे। इस रेलवे लाइन के बनने से गुरुग्राम, फरीदाबाद, बल्लभगढ़, पलवल, मानेसर और फरुखनगर के लिए सीधी रेल कनेक्टिविटी भी मिल सकेगी, जिसमें इन शहरों के लोगों को दिल्ली नहीं जाना पड़ेगा। यह रेल लाइन पृथला में डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (डीएफसी) नेटवर्क को भी कनेक्टिविटी देगी।

पलवल से सोनीपत के बीच रेल कारिडोर में होंगे 17 स्टेशन, 5617 करोड़ होंगे खर्च

इस रेल कॉरिडोर में न्यू पलवल, सिलानी, सोहना, धूलावतट, चंदला डूंगरवास, मानेसर, नया पाटली, बाढसा, देवरखाना, बादली, मंडोथी, जसौर खेड़ी, खरखौदा और तारकपुर में स्टेशन बनाए जाएंगे। सोनीपत के हरसाना कलां में यह ट्रैक दिल्ली-अंबाला लाइन से जुड़ेगा। इसका फायदा यह होगा कि दक्षिणी हरियाणा के लोगों को चंडीगढ़ जाने के लिए दिल्ली में दाखिल नहीं होना पड़ेगा।

‘सोनीपत व चंडीगढ़ जाने वालों को होगा फायदा’

” इस योजना को लेकर हरियाणा सरकार व केंद्र सरकार लगातार संपर्क में थे। इस योजना के पूरी होने के बाद पलवल से सोनीपत जाने के लिए लोगों को सुगम सफर की सौगात मिलेगी। इससे रोजगार के लिए सोनीपत व चंडीगढ़ जाने वाले लोगों को खासा फायदा मिलेगा। प्रदेश के लोगों को केंद्रीय योजनाओं व प्रदेश सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ मिल सके, इसके लिए हमारी सरकार निरंतर प्रयासरत है।

Faridabad News faridabadnews24 Haryana Panchgram Yojana to run on double line equivalent to KMP in Wings
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

10 लाख से 33 लाख तक की निःशुल्क बीमा योजनाओं के नए नियम लागू, पत्रकारों के लिए MBW का सुरक्षा कवच

June 17, 2026

रेप के बाद हत्या की आशंका, गुरुग्राम में महिला की नंगी लाश मिलने से सनसनी

June 15, 2026

कैशियर की मौत, चंडीगढ़ के सेक्टर 11 में मेडिकल स्टोर पर फायरिंग, देखें CCTV फुटेज

June 15, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.