Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तीकरण में देश में पहला स्‍थान, कुरुक्षेत्र जिला परिषद की मुरीद भारत सरकार

दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तीकरण में देश में पहला स्‍थान, कुरुक्षेत्र जिला परिषद की मुरीद भारत सरकार

faridabadnews24By faridabadnews24September 19, 2020No Comments2 Mins Read

पानीपत : धर्मनगरी कुरुक्षेत्र स्वच्छता सर्वेक्षण-2020 में बेशक बेहतर नहीं कर पाए हो, लेकिन दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तीकरण में कुरुक्षेत्र की जिला परिषद राष्ट्रीय स्तर पर चमक गई। जिप पूरे देश में पहले नंबर पर रही है। जिप को जिलेभर में सराहनीय कार्य करवाने पर यह अवॉर्ड मिला है। जिप को राष्ट्रीय अवॉर्ड मिलने पर जिप सदस्यों में खुशी की लहर है। कुरुक्षेत्र जिप ने सरकार की ओर से अब तक मिले 28 करोड़ रुपये के बजट में से 26 करोड़ रुपये को खर्च कर दिया है। जिप को इस राष्ट्रीय अवॉर्ड के साथ विकास कार्यों के लिए 50 लाख रुपये की राशि भी मिली है।

जिप अध्यक्ष गुरदयाल सुनहेड़ी ने शुक्रवार को मीडिया से रूबरू होकर इसको सांझा किया। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र की जिला परिषद को प्रथम पुरस्कार मिलना गौरव की बात है। उन्होंने इसका श्रेय मुख्यमंत्री मनोहर लाल, जिला परिषद के सभी सदस्यों के साथ जिले के लोगों को दिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में जिला परिषद दिन रात विकास कार्यों में प्रगति के पथ पर है। साढे चार साल में केंद्र व राज्य सरकार की ओर से अब तक जिला परिषद को करीब 28 करोड़ रुपये का बजट मिला है। इसमें से करीब 26 करोड़ रुपये विकास कार्यों पर खर्च कर दिए गए हैं। कुरुक्षेत्र जिप गांवों में भी शहरों की तर्ज पर विकास कार्य करवा रही है।

हर पंचायत में हुए विकास कार्य

जिप अध्यक्ष गुरदयाल सुनहेड़ी ने कहा कि जिला में 419 गांव हैं और 394 पंचायतें हैं। इन सभी में विकास कार्य प्राथमिकता के आधार पर किए गए हैं। इन्हीं विकास कार्यों के बल पर कुरुक्षेत्र की जिप को राष्ट्रीय अवॉर्ड से नवाजा गया है।  इस अवॉर्ड के लिए उन्होंने साल 2018 में ऑनलाइन आवेदन किया था।

इन कामों की बदौलत मिला अवार्ड

जिला परिषद को शिवधाम के सुंदरीकरण, गली, नाले, चौपाल, सब हेल्थ सेंटर, आंगनबाड़ी केंद्रों  की मरम्मत, नए बस क्यू शेल्टर बनवाना, स्वच्छता से संबंधित किए गए कार्याें, स्कूलों में शौचालय बनवाने, ओपन जिम बनवाकर आम जन को फिट इंडिया मुहिम से जोडऩे के लिए किए गए कार्याें की बदौलत ही राष्ट्रीय अवार्ड मिला है।

पहले भी मिले हैं पांच अवॉर्ड

कुरुक्षेत्र को साल 2011 से लेकर 2014 तक पहले भी राजीव गांधी पंचायत सशक्तीकरण अवॉर्ड मिल चुके हैं।

Deen Dayal Upadhyaya Panchayat Empowerment first place in the country Faridabad News faridabadnews24 Kurukshetra District Council Government of India
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

10 लाख से 33 लाख तक की निःशुल्क बीमा योजनाओं के नए नियम लागू, पत्रकारों के लिए MBW का सुरक्षा कवच

June 17, 2026

रेप के बाद हत्या की आशंका, गुरुग्राम में महिला की नंगी लाश मिलने से सनसनी

June 15, 2026

कैशियर की मौत, चंडीगढ़ के सेक्टर 11 में मेडिकल स्टोर पर फायरिंग, देखें CCTV फुटेज

June 15, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.