ग्वालियर. मध्य प्रदेश में अगले माह प्रस्तावित विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा-कांग्रेस ने तैयारी तेज कर दी है। यहां 27 सीटों पर उपचुनाव होना है, जिन 27 सीटों पर उपचुनाव होना है उनमें से 16 सीटें ऐसी हे जो कांग्रेस छोड़कर भाजपा से राज्यसभा सांसद बने ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रभाव वाले ग्वालियर-चंबल इलाकों में हैं।

16 सीटों में से भी 9 सीटें गुर्ज बाहुल्य है ऐसे में सिंधिया को उन्हीं के गढ़ में मान देने के लिए कांग्रेस में उच्च स्तर पर रणनीति तैयार की गई है। 9 गुर्जर बाहुल्य सीटों पर प्रचार के लिए राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट को चुनाव मैदान में उतारने की रणनीति बनाई है। 9 गुर्जर बाहुल्य सीटों में कुछ सीटें तो ऐसी है जो राजस्थान के जिलों से सटी है ऐसे में पायलट का इन सीटों पर प्रचार करने से भाजपा और सिंधिया की परेशानी बढ़ सकती है।
कमलनाथ ने भी पायलट की मांग
पार्टी के विश्वस्तों की माने मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कांग्रेस आलाकमान से सिंधिया के प्रभाव वाली सीटों पर पायलट को प्रचार में भेजने का आग्रह किया है। बताया जाता है कि कमलनाथ के आग्रह के बाद राजस्थान के प्रभारी अजय माकन ने भी सचिन पायलट से इस संबंध में बात की है।
