हरियाणा : राष्ट्रीय महिला जागृति मंच छत्तीसगढ़ की दुर्ग जिला अध्यक्ष नन्दा प्रफ़ुल्ल पान्डे जी द्वारा ड्राइन्ग प्रतियोगिता रखी गयी। बच्चे स्कूल ना जा पाने की वजह से आनलाइन पढाई करते रहते है। बच्चों की प्रतिभा निखारने, उनमें जोश और खुशी लाने के लिए राष्ट्रीय महासचिव टाटा शोभा जी के निर्देशानुसार दुर्ग जिला अध्यक्ष नंदा पांडे जी द्वारा विश्वकर्मा जयन्ती के अवसर पर बच्चो की पसन्दीदा ड्राइन्ग प्रतियोगिता करवायी गई जिससे बच्चे काफी उत्साहित हुए और बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। जिला अध्यक्ष नन्दा पान्डे जी द्वारा की गई इस प्रतियोगिता का परिणाम बहुत अच्छा आया।

विजेता रहे 5 से 10 साल के बच्चों के नाम में फर्स्ट विनर अनवेषा वानखेडे, सेकंड अरनव पांडे, थर्ड सोक्य साहू रहे। 11 से 15 साल के विजेता बच्चों में फर्स्ट विनर जसविंदर देवल, सेकंड निकिता राव, थर्ड चंचल रेड्डी, सांत्वना पुरस्कार में नवीन साहू, सौम्या रेड्डी, सारस कुंडी, काला हरीश और सृष्टि कुड़ीकला रहे। संगठन की चेयरपर्सन अम्बिका शर्मा जी व समस्त टीम ने जिला अध्यक्ष नन्दा पांडे जी के इस कार्य की सराहना करते हुए सभी बच्चों को बधाई व शुभकामनाएं दी
