Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » 100 साल पुराना आगरा नहर पर बना बडोली का पुल ढहा

100 साल पुराना आगरा नहर पर बना बडोली का पुल ढहा

faridabadnews24By faridabadnews24September 21, 2020No Comments3 Mins Read

फरीदाबाद : करीब 100 साल पहले आगरा व गुरुग्राम नहर पर बना बडोली का पुल का बीच में से एक हिस्सा सोमवार सुबह भरभरा कर गिर गया। शुक्र रहा कि इससे कुछ ही क्षण पहले पुल के दोनों ओर से आवागमन बंद कर दिया गया था, जिसकी वजह से बड़ा हादसा होने से टल गया। अभी पुल का एक और हिस्सा भी गिरने की कगार पर है। यह हिस्सा टेड़ा हो गया है। बडोली पुल की समय पर मरम्मत न होने की वजह से पुल इतना जर्जर है कि इससे चौपहिया वाहनों की इंट्री बंद कर दी गई है। कई बार गांव के लोगों ने अधिकारियों को शिकायतें भी की हैं। इससे पहले भी दो-तीन बार पुल के छोटे-छोटे हिस्से गिरते रहे हैं।

पुल का हिस्सा गिरता देखने वाले चश्मदीद रामबीर ने बताया कि सुबह जैसे ही पुल में दरार आई, तुरंत दोनों ओर बल्लियां लगाकर आवागमन बंद कर दिया था। रामबीर व इसके साथी मजदूरों ने पुल गिरते हुए देखा। मौके पर पुलिस व सिंचाई विभाग के कुछ  कर्मचारी पहुंच गए थे। बता दें जर्जर पुल की बराबर में 12 करोड़ रुपये की लागत से एक और पुल बनाया जा रहा है, लेकिन इसे बनने में कम से कम छह से आठ माह लगेंगे। इस दौरान पुल के दूसरी ओर रहने वाले लोगों को बीपीटीपी या फिर सेक्टर-3-8 वाले पुल से लंबा चक्कर लगाकर बाईपास पर आना पड़ेगा।

बता दें कि बड़ौली गांव के पास आगरा व गुड़गांव नहर पर बना पुराना पुल जर्जर हो चुका था, इसलिए यहां पर नया टु लेन पुल बनाया जाना है। हरियाणा सिंचाई विभाग लगभग तीन करोड़ रुपये की लागत से गुरुगाम नहर पर पुल बनाने का काम पूरा कर चुका है। गौरतलब है कि आगरा नहर पर उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग का अधिकार है। ऐसे में पुल का निर्माण यूपी सरकार ही करेगी। बड़ौली गांव में आगरा नहर पर पुल बनाने के लिए लगभग 9 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। हरियाणा सिंचाई विभाग यूपी सिंचाई विभाग को 4 करोड़ रुपये दे भी चुका है। इस पुल के बन जाने से ग्रेटर फरीदाबाद के मास्टर रोड की बाईपास रोड से कनेक्टिविटी बेहतर हो जाएगी। पुल का सबसे अधिक लाभ बड़ौली, नहरपार बसी हुई सोसायटियों को होगा।

बता दें बड़ौली गांव के नाम से गुरुग्राम व आगरा नहर पर बना पुल जर्जर हो चुका है। यह अंग्रेजों के जमाने का पुल है। समय पर मरम्मत न होने की वजह से पुल इतना जर्जर है कि इससे चौपहिया वाहनों की इंट्री बंद कर दी गई है। कई बार गांव के लोगों ने इस बाबत अधिकारियों को शिकायतें भी की हैं। पुल बनने के बाद लोगों को बीपीटीपी पुल से घूमकर नहीं आना पड़ेगा।

Badoli bridge over 100-year-old Agra canal collapsed Faridabad News faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

निगम को सख्त कार्रवाई के आदेश, फरीदाबाद में बिना नक्शे बनी चौथी मंजिलों पर चलेगा बुलडोजर

July 14, 2026

फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र की बसंतपुर कॉलोनी में, पति ने ससुर के सामने ब्लेड से काटा पत्नी का गला, हालत नाजुक

July 14, 2026

महिलाओं ने JE का कॉलर पकड़ हाथापाई की, कहा- गलत तरीके से छुआ, 4 दिन से बिजली न आने पर सड़क पर बैठी थीं

July 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.