Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » 30 साल के बेटे की हत्या मां-बाप ने की, तेजधार हथियार से शरीर पर किए 13 वार

30 साल के बेटे की हत्या मां-बाप ने की, तेजधार हथियार से शरीर पर किए 13 वार

faridabadnews24By faridabadnews24September 22, 2020No Comments2 Mins Read

सोनीपत. गोहाना के गांव बनवासा में माता-पिता ने तेजधार हथियारों से हमला कर अपने ही 30 साल के बेटे पवन की हत्या (Murder) कर दी. आरोप है कि दोनों ने तेज हथियारों (चाकू और दराट) से पवन पर करीब 12 से 13 वार किए. पवन की पीजीआई रोहतक में उपचार के दौरान मौत (Death) हो गई. बताया गया है कि पवन पर कर्ज था और शराब पीकर वह माता-पिता को परेशान करता था. पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर माता-पिता के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

बता दें कि गांव बनवासा निवासी प्रवीण पत्नी और बच्चों के साथ करीब 6 साल से अपने पिता रणबीर एवं माता किताबो से अलग रहता था. प्रवीण का भाई पवन अविवाहित था. रविवार को रणबीर व किताबो ने अपने मकान का अंदर से दरवाजा बंद करके पवन पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया. शोर सुनने पर प्रवीण अपने घर से बाहर निकला और घर का दरवाजा खोलने की कोशिश की तो बंद मिला. प्रवीण अपने मकान की छत से पवन के मकान के अंदर गया तो वह गैलरी में लहूलुहान हालत में पड़ा मिला.

तेज धार हथियार से किए 13 वार

रणबीर व किताबो के हाथ में तेजधार हथियार थे और बोले उन्होंने जो करना था कर दिया. पवन के सिर, चेहरे व हाथों पर तेजधार हथियारों से करीब 13 वार किए गए थे. प्रवीण अपने भाई पवन को उठा कर गोहाना के सरकारी अस्पताल के लेकर आया जहां डॉक्टरों ने पवन को पीजीआइ रोहतक रेफर कर दिया. वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई.

जांच में जुटी पुलिस

प्रवीण की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. बताया गया है कि पवन पर कर्ज था और शराब के नशे में वह माता-पिता को परेशान करता था. गांव में चर्चा है कि किताबो दूसरे गांव में किसी तांत्रिक के पास भी जाती थी. हालांकि अभी इसके बारे में कोई भी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है. वही पुलिस भी अभी जांच करने की बात कह रही है. पुलिस का मानना है की जांच के बाद ही हत्या की असली वजह का पता चल सकेगा.

13 blows on body with sharp weapon 30-year-old son murdered by parents Faridabad News faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

10 लाख से 33 लाख तक की निःशुल्क बीमा योजनाओं के नए नियम लागू, पत्रकारों के लिए MBW का सुरक्षा कवच

June 17, 2026

रेप के बाद हत्या की आशंका, गुरुग्राम में महिला की नंगी लाश मिलने से सनसनी

June 15, 2026

कैशियर की मौत, चंडीगढ़ के सेक्टर 11 में मेडिकल स्टोर पर फायरिंग, देखें CCTV फुटेज

June 15, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.